उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से बीजेपी ने संजीव बालयान को टिकट दिया है. वह 2014 और 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं. 2014 में उन्हें मोदी मंत्रीमंडल में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया गया था. 2019 में चुनाव जीतने के बाद उन्हें पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री बनाया गया था.