एक्सप्लोरर

TN SSLC Result 2024: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 91.55 परसेंट स्टूडेंट्स ने पास किया एग्जाम

Tamil Nadu Board 10th Result 2024: डायरेक्ट्रेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस, चेन्नई ने तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. रिजल्ट इनमें से किसी भी वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है.

Tamil Nadu Board TN SSLC 10th Result 2024 Released: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. डीजीई तमिलनाडु ने टीएन बोर्ड की एसएसएलसी यानी दसवीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल का तमिलनाडु बोर्ड का दसवीं का पेपर दिया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए कई वेबसाइट्स पर जा सकते हैं, जिनका पता हम आगे साझा कर रहे हैं.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

तमिलनाडु बोर्ड दसवीं के नतीजे देखने के लिए आप इन दोनों में से किसी भी एक वेबसाइट पर जा सकते हैं - tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in. इसके साथ ही डिजिलॉकर से भी परिणाम चेक किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – results.digilocker.gov.in. इस साल करीब 8 लाख बच्चों ने टीएन बोर्ड दसवीं की परीक्षा दी है.

इन आसान स्टेप्स से देख सकते हैं नतीजे

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी tnresults.nic.in पर या dge.tn.gov.in पर.
  • यहां Tamil Nadu SSLC Result 2024 Link नाम का लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे रोल नंबर वगैरह डालना होगा.
  • डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

एसएमएस से भी मिलेगा परिणाम

फॉर्म सबमिट करते समय स्कूल ने जो मोबाइल नंबर एफिडेविट पर दिया था, उस पर भी एसएमएस से नतीजे भेजे जाएंगे. इसके अलावा कैंडिडेट्स ने जो नंबर रजिस्टर कराया था उस पर भी रिजल्ट टेक्स्ट मैसेज के रूप में भेजा जाएगा. स्टूडेंट्स अपने स्कूल से भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कैसे रहे थे पिछले साल के नतीजे

पिछले साल यानी साल 2023 के तमिलनाडु बोर्ड के नतीजों की बात करें तो ये 91.39 परसेंट रहा था. लड़कियों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था. इसमें कुल 99.66 परसेंट लड़कियां और कुल 88.16 परसेंट लड़के पास हुए थे.

इन डेट्स पर हुए थे एग्जाम

इस बार की टीएन बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का आयोजन 26 मार्च से 8 अप्रैल 2024 के बीच किया गया था. परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे के बीच आयोजित हुई थी. पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो बोर्ड टॉपर्स के नाम साझा नहीं करता है. इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, UMANG पर ऐसे कर सकेंगे चेक
सीबीएसई क्लास 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, UMANG पर ऐसे कर सकेंगे चेक
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, इन तरीकों से आसानी से देख सकते हैं नतीजे
CBSE ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, इन तरीकों से आसानी से देख सकते हैं नतीजे
CBSE 10th Result 2026 OUT LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, ​93.70%​ स्टूडेंट्स ने मारी बाजी; DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
CBSE 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, ​93.70%​ स्टूडेंट्स ने मारी बाजी; DigiLocker और वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
MPBSE MP Board 10th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपने नतीजे
MPBSE MP Board 10th Result 2026 (OUT): मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपने नतीजे

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget