एक्सप्लोरर

मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए ये हैं देश के दस टॉप कॉलेज

देश के अलग-अलग शहरों में पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के सरकारी और गैर सरकारी इंस्टीट्यूट मौजूद हैं.

नई दिल्ली: आज की युवा पीढ़ी अपने हिसाब से करियर ऑप्शन चुनना चाहती है. उन्हें क्या पढ़ना है और क्या बनना है यह फैसला और कोई नहीं बल्कि वे खुद करना चाहती है. ऐसे में उनके लिए विषय का चुनाव भी एक अहम मुद्दा होता है. आज के युवा होटल, मीडिया और व्यपार इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं.

मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में युवाओं की दिलचस्पी बढ़ी 

बात करें मीडिया और मास कम्युनिकेशन की तो पिछले कुछ सालों में युवाओं की दिलचस्पी इन क्षेत्रों में काफी बढ़ी है. देश के अलग-अलग शहरों में पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के सरकारी और गैर सरकारी इंस्टीट्यूट मौजूद हैं.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

मास कम्युनिकेशन में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं पास होना जारूरी है. बता दें कि पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन मेें एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं किसी खास साइड (साइंस, आर्टस या कॉमर्स) पास करना भी अनिवार्य नहीं है.

क्यों करें मास कम्युनिकेशन का कोर्स

किसी भी कोर्स को करने से पहले हर स्टू़डेंट्स के मन में एक सवाल आम तौर पर जन्म लेता है. वे ये कि उसे ये कोर्स क्यों करना चाहिए. बता दें कि सूचना और तकनीक के इस दौर में जॉब ओरिएंटेड कोर्स करना फायदेमंद है. मास कम्युनिकेशन उन्हीं कोर्सों में से एक है. स्टूडेंट्स इस कोर्स को करने के बाद मीडिया और सिनेमा के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं.

देश के अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई होती है. इस कोर्स को करने वाले स्टूडेंट्स एंकर, रिपोर्टर, स्क्रिप्ट राइटर, कैमरा पर्सन, एक्टर, डायरेक्टर, वीडियो एडिटर और न्यूज एडिटर के पद पर काम कर सकते हैं.

ये हैं देश में पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के दस टाप कॉलेज

देश में मौजूद पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के जाने मानें संस्थान की लिस्ट में दस बेहतरीन इंस्टीट्यूट के नाम आपके सामने हैं.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी)

iimc

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए बेहतरीन संस्थान में से एक है. दिल्ली स्थित इस संस्थान के भारत सरकार के जरिए चलाया जाता है.

अनवर जमाल किदवाई मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, नई दिल्ली

mcrc

एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के नाम से मशहूर यह संस्थान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कैंपस में मौजूद है. यहां पत्रकारिता के साथ-साथ मास कम्युनिकेशन की भी अच्छी पढ़ाई होती हैं.

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे

ftii

एफटीआईआई के नाम से मशहूर ‘फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ फिल्म और प्रोडक्शन में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प है. बॉलीवुड के ज्यादातर कलाकार और जानी-मानी हस्तियां इस संस्थान से ताल्लुक रखते हैं.

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय –भोपाल

mcu

पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स के लिए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय अहम संस्थानों में से एक है. भोपाल स्थित इस विश्वविद्यालय में पत्रकारिता समेत एडवर्टाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन की भी पढ़ाई होती है.

डिपार्टमेंटन ऑफ जर्नलिजम एंड मास कम्युनिकेशन, बीएचयू

bhu

बनारस स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय का डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन देश के गिने चुने मास कम्युनिकेशन संस्थानों में से एक है.

डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन,  हैदराबाद यूनिवर्सिटी

hu

हैदराबाद यूनिवर्सिटी का डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन पिछले कई सालों से सर्वे में देश के पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन संस्थान के टॉप टेन कॉलेज में रहा है.

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन (एक्सआईसी)

xisiver

मुंबई का जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन भी देश के उन युवाओं के सपनो को पंख दे सकता है जो पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हैं.

सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन , पुणे

symb

सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन मुंबई से सटे पुणे में स्थित है. यह मैनेजमेंट और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए जाना जाता है.

मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, (एमआईसीए)

mud

मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन अच्छी पढ़ाई के लिए जाना जाता है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिजम एंड न्यू मीडिया, बैंगलोर

mud

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिजम एंड न्यू मीडिया बैंगलोर में है. इसकी नींव 2001 में रखी गई थी तब से आईआईजेएनएम मीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन प्रर्दशन करता आ रहा है. यह संस्थान प्रिंट जर्नलिज्म, ऑनलाइन जर्नलिज्म और ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म
ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget