एक्सप्लोरर

Upcoming IPO in August: न‍िवेशकों की चांदी! अगस्‍त में 8 से 10 कंपनियां लेकर आ रहीं IPO, 8000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना 

अगर आप आईपीओ मार्केट में न‍िवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. अगले महीने 8 से 10 कंपनियांं आईपीओ लेकर आ रही हैं.

Upcoming IPOs: निवेशकों के लिए अगस्‍त का महीना काफी अच्‍छा रहने वाला है. अगस्‍त महीने के दौरान 8 से 10 कंपनियों के आईपीओ आने के लिए तैयार है. इन आईपीओ के जरिए स्‍टॉक मार्केट से कंपनियों द्वारा 8 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. अगर आप भी आईपीओ में न‍िवेश करने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. आइए जानते हैं कौन कौन सी कंपन‍ियां आईपीओ लाने का प्‍लान कर रही हैं. 

निवेश बैंकरों के अनुसार, जुलाई में चार छोटे आईपीओ की मजबूत मांग देखी गई थी. अब इसके बाद अगस्त में करीब 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लगभग 8-10 प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) आने वाले हैं. इसमें एसबीएफसी फाइनेंस, कॉनकॉर्ड बायोटेक, ज्यूपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, बालाजी स्पेशलिटी केमिकल्स, यात्रा ऑनलाइन, इनोवा कैपटैब, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स और विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया जैसी कंपनियां इस महीने अपना आईपीओ लेकर आ सकती हैं. 

अगस्‍त में इन दो कंपन‍ियों का खुला आईपीओ 

अहमदाबाद स्थित फार्मास्युटिकल फर्म कॉनकॉर्ड बायोटेक का 1,551 करोड़  रुपये का आईपीओ आज सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुल गया है, जबकि 1,025 करोड़ रुपये का मुंबई स्थित गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसबीएफसी फाइनेंस का आईपीओ बुधवार को खुला था. बैंकरों के मुताबिक, मार्केट के साथ अब प्राथमिक बाजार का मूड बेहतर है. 

दो-तीन महीने में बढ़ी आईपीओ की मांग 

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के निवेश बैंकिंग प्रमुख अजय सराफ ने कहा कि ब्याज दरों और महंगाई दर में अनिश्चितता के बीच मजबूत बाजार के साथ पिछले दो-तीन महीनों में आईपीओ की मांग फिर से बढ़ी है. 

जुलाई में इन कंपनियों के आए थे आईपीओ 

पिछले महीने चार कंपनियों ने 2,213 करोड़ रुपये जुटाए थे. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस के 500 करोड़ पब्लिक इश्यू को 111 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जबकि 631 करोड़ नेटवेब टेक्नोलॉजीज को 91 गुना सब्सक्राइब किया गया था. यहां तक कि 405 करोड़ जुटाने वाले सेंको गोल्ड के पब्लिक इश्यू को भी 77 गुना सब्सक्राइब किया गया था. हालांकि कमजोर मांग के कारण पीकेआई वेंचर्स का 380 करोड़ का आईपीओ रद्द कर दिया गया था. 

ये भी पढ़ें 

Zomato Net Profit: जोमैटो के प्रॉफिट पर यूजर्स ने ली चुटकी, बोले- 2 करोड़ तो मेरे से ले लेते भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget