एक्सप्लोरर

Indian Banking System: RBI गवर्नर को भी साइबर अटैक की हुई चिंता, जानें बैंकों को क्या दी सलाह

RBI News Update: आरबीआई गवर्नर ने बताया कि बैंकों का एनपीए दिसंबर 2022 तक घटकर 4.41 फीसदी रह गया है जो मार्च 2021 में 7.3 फीसदी था.

RBI Governor: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों में गाढ़ी कमाई और जीवनभर की बचत जमा करने वाले डिपॉजिटर्स के पैसे की रक्षा करना बैंकों का सबसे बड़ा पवित्र कर्तव्य है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और सुदृढ़ता प्रभावी गवर्नेंस पर निर्भर करती है जिसे बैंक डिपॉजिटर्स समेत सभी स्टेकहोल्डरों के हितों की रक्षा की जा सके. 

जमाकर्ताओं के पैसे की सुरक्षा पवित्र कर्तव्य

शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकों के रिसोर्सेज में बैंकों में पैसा जमा करने वाले डिपॉजिटर्स का सबसे बड़ा हिस्सा है जो अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई और बचत को बैंकों के पास जमा रखते हैं.  जमाकर्ताओं के पैसे की सुरक्षा करना बैंकों का पवित्र कर्तव्य जो बेहतर गवर्नेंस से ही संभव है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. 

सायबर खतरों से किया आगाह 

आरबीआई गवर्नर ने सायबर रिस्क और सायबर अटैक को लेकर भी आगाह किया है. उन्होंने कहा कि सायबर रिस्क को ग्लोबल फाइनैंशियल संस्थाओं के लिए 2023 में टॉप 10 ऑपरेशनल जोखिम के तौर पर दाखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि रोबस्ट आईटी और इंफॉरमेशन सिक्योरिटी गवर्नेंस से ऐसे जोखिमों का पता पहले से जहां लगाया जा सकेगा और ऑपरेशन में अस्थिरता को कम करने में मदद मिलेगी साथ सिक्योरिटी से जुड़े हादसों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा. 

शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक और दूसरे रेग्युलेटेड संस्था इन दिनों बड़े लेवल पर ऑउटसोर्सिंग कर रहे हैं  इस दिशा में ठोस नीति और प्रैक्टिस अपनाये जाने की जरुरत है. उन्होंने बताया कि आरबीआई ने 10 अप्रैल 2023 को बैंकों, एनबीएफसी और दूसरे रेग्युलेटेड एनटीटी के लिए आईटी के आउटसोर्सिंग को लेकर गाइडलाइंस जारी किया है.  

वैश्विक वित्तीय संकट से किया बैंकों को आगाह

आरबीआई गवर्नर ने अमेरिका यूरोप में बैंकिंग क्राइसिस के बाद देश में बैंकों को भविष्य में सतर्क रहने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आए वित्तीय अस्थिरता का भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर कोई असर नहीं पड़ा है.  ये हाल में आरबीआई की ओर से किए गए स्ट्रेस टेस्ट के नतीजों से भी पता लगा है. लेकिन गर्वनर ने कहा कि आरबीआई बैंकों के मैनेजमेंट और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से ये उम्मीद करता है कि वे अपने वित्तीय जोखिम की समीक्षा करने के साथ ही न्यूनतम रेग्युलेटरी बेंचमार्क से ज्यादा पूंजी जुटाने पर जोर देते रहेंगे. 

बैंकों के बिजनेस मॉडल की जांच शुरू

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि भविष्य के लिए ये जरुरी है कि बैंक वित्तीय, ऑपरेशनल और संगठन के तौर पर बेहद मजबूत रहे. वित्तीय तौर पर मजबूती बनाये रखने के जरिए जरुरी है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी हो जो मैक्रकोइकोनॉमिक झटकों के बावजूद बैंकों को कमाई कर दे. साथ ही बैंक हर प्रकार के देनदारी का सामना करने के लिए तैयार रहे. शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके चलते आरबीआई ने बैंकों के बिजनेस मॉडल को गहराई से अध्ययन करना शुरू कर दिया है. गवर्नर ने कहा कि स्ट्रेस परीक्षणों से पता चलता है कि अत्यंत संकट वाली स्थिति में भी भारतीय बैंक पूंजी पर्याप्तता अनुपात को न्यूनतम जरूरत से ऊपर रखने में सफल रहेंगे. 

ये भी पढ़ें 

Bank Deposit Rates: बैंक डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ने का असर, 15 दिनों में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए बैंकों ने

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold News: भारत में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं इन राज्यों के लोग, जानिए कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन
भारत में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं इन राज्यों के लोग, जानिए कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन
8th Pay Commission: कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
कर्मचारी यूनियनों की बड़ी मांग, 3 के बजाय 5 सदस्यों के आधार पर तय हो नई सैलरी
Share Market: आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
आज फिर से क्रैश हुआ बाजार, 700 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 191 अंक नीचे
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई
मारुति सुजुकी दे रही 4.5 लाख रुपए जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम, ऐसे करें अप्लाई

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget