एक्सप्लोरर

RBI Action: आरबीआई ने कोऑपरेटिव बैंकों पर चलाया चाबुक, एक का लाइसेंस रद्द, चार पर जुर्माना  

RBI Action on Cooperative Banks: आरबीआई ने कोऑपरेटिव बैंकों पर फिर से कार्रवाई की है. नियमों के उल्लंघन के चलते चार बैंकों पर जुर्माना लगा और यूपी के एक कोऑपरेटिव का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

RBI Action on Cooperative Banks: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच कोऑपरेटिव बैंकों नियमों के उल्लंघन के चलते सख्त कार्रवाई की है. इनमें से उत्तर प्रदेश के एक बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. साथ ही चार बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (Urban Cooperative Bank) का लाइसेंस रद्द किया है. आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास न तो संचालन के लिए पर्याप्त पूंजी बची थी, न ही उसकी कमाई की उम्मीद नजर आ रही थी. 

चार कोऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना 

आरबीआई ने चार कोऑपरेटिव बैंकों पर भी जुर्माना लगाया है. इनमें राजर्षि शाहू सहकारी बैंक, प्राथमिक शिक्षक सहकारी बैंक, पाटन कोऑपरेटिव बैंक और डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया है. इनमें से तीन पर 1-1 लाख रुपये और एक कोऑपरेटिव बैंक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. केंद्रीय बैंक ने बताया कि राजर्षि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस के नियमों का पालन नहीं कर रहा था. शिक्षक सहकारी बैंक ने नियमों के विरुद्ध जाकर गोल्ड लोन स्वीकृत किए थे. पाटन कोऑपरेटिव केवाईसी नियमों का उल्लंघन कर रहा था और डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक नाबार्ड की गाइडलाइन की पालन करने में विफल रहा. 

क्यों रद्द हुआ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस 

आरबीआई ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक को 7 दिसंबर से ही अपना कामकाज बंद करना होगा. साथ कमिश्नर एवं रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया गया है कि वे बैंक को बंद करने और एक लिक्विडेटर नियुक्त करने के लिए आदेश जारी करें. आरबीआई के मुताबिक, बैंक के पास पर्याप्त पूंजी या कमाई की संभावना नहीं है. इसलिए बैंक का चलना उसके ग्राहकों के हितों के लिए ठीक नहीं है. बैंक अपने ग्राहकों को पूरा भुगतान करने में फेल हो जाएगा.

इतने लोगों का पैसा डूबेगा 

अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद अकाउंट में जमा 5 लाख रुपये तक बीमा के तहत मिल जाएंगे. इसमें ब्याज भी शामिल होता है. इससे ज्यादा धनराशि होने पर वह वापस नहीं मिलती. बैंक से मिले आंकड़ों के अनुसार, उसके 98.32 फीसदी ग्राहकों को ही उनका पूरा पैसा मिल पाएगा.

ये भी पढ़ें

SAT ने आईआईएफएल को दी बड़ी राहत, सेबी का बैन रद्द किया-नए क्लाइंट लेने पर लगी रोक भी हटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल क्लास पर चौतरफा मार! सब्जी से लेकर ईंधन तक सब महंगा, अब कैसे चलेगा घर?
मिडिल क्लास पर चौतरफा मार! सब्जी से लेकर ईंधन तक सब महंगा, अब कैसे चलेगा घर?
HDFC के बाद अब इन बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें, अब लोन पर ज्यादा भरनी होगी EMI
HDFC के बाद अब इन बैंकों ने भी बढ़ा दीं ब्याज दरें, अब लोन पर ज्यादा भरनी होगी EMI
Elon Musk: दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान
दौलत के मामले में धनकुबेर अंबानी-अडानी से कितने आगे हैं एलन मस्क, अंतर कर देगा हैरान
ITR 2026: 12 लाख रुपये से कम इनकम... ITR पोर्टल पर 20 प्रतिशत टैक्स की गणना क्या है ?
ITR 2026: 12 लाख रुपये से कम इनकम... ITR पोर्टल पर 20 प्रतिशत टैक्स की गणना क्या है ?

वीडियोज

Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News
US-Iran War Updates : US और ईरान के बीच 105 दिनों की तकरार खत्म ? | Trump | Iran Peace Deal 2026
Indian Ship Attacked in Hormuz News : 3 भारतीयों की मौत पर भड़का भारत, अमेरिका को कड़ा संदेश #war

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें किसे दी चेतावनी
‘डेटा की गलतियों के कारण असली वोटर लिस्ट से...’, तेलंगाना SIR पर क्या बोले ओवैसी, जानें किसे दी चेतावनी
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
चंडीगढ़: सेक्टर-11 के नामी मेडिकल स्टोर में फायरिंग, कैशियर को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
IAF Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का प्लेन क्रैश, 5 जवान शहीद, जांच के आदेश
FIFA वर्ल्ड कप में चोरी हुआ इंग्लैंड टीम का सामना, अमेरिका की मेजबानी पर खड़े हुए कई सवाल
FIFA वर्ल्ड कप में चोरी हुआ इंग्लैंड टीम का सामना, अमेरिका की मेजबानी पर खड़े हुए कई सवाल
Ikka Release Date: सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की 'इक्का' की रिलीज डेट आई, इस दिन मचेगी OTT पर तबाही!
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर ओमान की खाड़ी में अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
भारतीय क्रू मेंबर्स को ले जा रहे शिप लियाकी फ्रीडम पर अमेरिका ने किया अटैक? MEA ने बताई हकीकत
केंद्रीय विद्यालयों में लागू होगा नया नियम, संस्कृत के लिए बनेगा अलग सेक्शन
केंद्रीय विद्यालयों में लागू होगा नया नियम, संस्कृत के लिए बनेगा अलग सेक्शन
Samsung Galaxy S25 Edge या iPhone 17e? खरीदने से पहले जान लें कौन है असली वैल्यू-फॉर-मनी किंग
Samsung Galaxy S25 Edge या iPhone 17e? खरीदने से पहले जान लें कौन है असली वैल्यू-फॉर-मनी किंग
Embed widget