एक्सप्लोरर

Banking Charges: सर्विस चार्ज - पेनल्टी के नाम पर 5 वर्षों में बैंकों ने कस्टमर्स से वसूल लिए 35587 करोड़ रुपये, सरकार ने दी जानकारी

Minimum Account Balance Charges: पिछले पांच वर्षों में बैंकों ने अपने कस्टमर्स से न्यूनतम अकाउंट बैलेंस, एडिशनल एटीएम ट्रांजैक्शन और एसएमएस सर्विसेज के नाम हजारों करोड़ रुपये वसूले हैं.

Banking Charges: 2018 के बाद से सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों और निजी बैंकों ने खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने, एडिशनल एटीएम ट्रांजैक्शन और एसएमएस सर्विसेज के नाम पर 2018 के बाद से पिछले 5 वर्षों में अपने खाताधारकों से 35,587 करोड़ रुपये पेनल्टी चार्ज के नाम पर वसूले हैं. ये जानकारी खुद सरकार ने संसद में दिया है. 

राज्यसभा सांसद अमी याग्निक की ओर से प्रश्नकाल में पूछे गए सवालों के जवाब में वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने बताया कि बैंकों ने सबसे ज्यादा पेनल्टी बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने को लेकर वसूला है. बैंकों ने 2018 के बाद मिनिमम बैलेंस नहीं मेंटेन करने के चलते 21,044.04 करोड़ रुपये की वसूली की है. जबकि एटीएम पर खाताधारकों के फिक्स्ड फ्री ट्रांजैक्शन के अलावा अतिरिक्त ट्रांजैक्शन करने पर 8289.32 करोड़ रुपये की वसूली की गई है. वहीं एसएमएस सर्विसेज उपलब्ध कराने के एवज में बैंकों ने  6254.32 करोड़ रुपये की वसूली की है. 

वित्त मंत्री से जब से सवाल किया गया कि बैंकों के सर्विस चार्ज वसूलने का क्या सरकार ने संज्ञान लिया है जो गरीबों के लिए अनअफोर्डेबल है और सरकार ने बैंकों के सर्विस चार्ज को रेग्यूलेट करने के लिए क्या किया है? तो इस प्रश्न का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार और आरबीआई ने देश के गरीब वर्गों के लोगों के लिए बैंकिंग सर्विसेज को अफोर्डेबल बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं. बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) जिसमें प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है और इन खातों में न्यूनत्तम बैलेंस रखने की भी कोई जरुरत नहीं है.   

भागवत कराड ने बताया कि 1 जुलाई 2015 को कस्टमर सर्विसेज इन बैंक को लेकर आरबीआई के मास्टर सर्कुलर में कहा गया है कि मिनिमम बैलेंस खातों में नहीं रखने पर बोर्ड से अप्रूव्ड पॉलिसी के तहत बैंकों को पेनल्टी वसूलने की इजाजत है.  लेकिन ये पेनल्टी उचित होना चाहिए. 10 जून 2021 को आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा था कि बैंक कस्टमर्स अपने बैंक के एटीएम पर हर महीने पांच ट्रांजैक्शन मुफ्त कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरे बैंकों के एटीएम में मेट्रो शहरों में तीन और नॉन मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री करने की इजाजत है. इसके अलावा 1 जनवरी 2022 से हर एक अतिरिक्त एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए 21 रुपये का कस्टमर चार्ज है. 

ये भी पढ़ें 

Finance Ministry Alert: वित्त मंत्रालय ने किया आगाह, कस्टम ड्यूटी या फीस वसूली के लिए आने वाले कॉल-मैसेज से रहे सावधान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र
ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र
Inspiring Story: 5000 की नौकरी छोड़ खड़ा किया 48 करोड़ का बिजनेस, आपको हैरान कर देगी इस महिला की कहानी
5000 की नौकरी छोड़ खड़ा किया 48 करोड़ का बिजनेस, आपको हैरान कर देगी इस महिला की कहानी
Investment by Rich: अमीरों का सीक्रेट, म्यूचुअल फंड छोड़ अब कहां पैसा लगा रहे हैं भारत के रईस? सीखें निवेश
अमीरों का सीक्रेट, म्यूचुअल फंड छोड़ अब कहां पैसा लगा रहे हैं भारत के रईस? सीखें निवेश
Explained: रोजाना 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं? कितना बड़ा असर
रोज 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं?

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया, पार्किंग विवाद से शुरू हुआ था मामला
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Fake Turmeric: मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
मिलावटी हल्दी से गई दुल्हन की जान, कहीं आप भी बाजार से तो नहीं ला रहे? ऐसे करें पहचान
Chocolate History: कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
कैसे हुआ था चॉकलेट का आविष्कार, जानें किस चीज में सबसे पहले हुआ इसका इस्तेमाल?
Embed widget