एक्सप्लोरर

PMJJBY: बेहतरीन बीमा स्कीम, मिलेगा 2 लाख रुपये तक इंश्योरेंस कवर, चुकाने होंगे सालाना 330 रुपये

PMJJBY: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी. इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. भारत का कोई भी नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है.

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) : कोरोना संकट के बाद से देश में लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की मांग बढ़ी है. लोग बड़ी संख्या में लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस करवा रहे हैं. हालांकि इस दौरान सभी प्रकार की इंश्योरेंस महंगी भी हुई हैं. आज हम आपको ऐसी सरकारी बीमा योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसमें सालाना बहुत कम प्रीमियम भरकर आपको जीवना बीमा मिल जाएगा.

सिर्फ 330 रुपये की सालाना किस्त

  • इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY).
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई.
  • इसका सालाना प्रीमियम 330 रुपये है. यह रकम आपके बैंक खाते से ईसीएस के जरिए ली जाती है.
  • योजना की रकम में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते हैं. इसके अलावा इस रकम पर जीएसटी भी लागू है.

टर्म इंश्योरोंस प्लान है PMJJBY

  • PMJJBY एक साल का लाइफ इंश्योरेंस प्लान है.
  • इसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है.
  • इस योजना का लाभ सिर्फ मृत्यु के बाद नॉमनी को मिलता है. यानी यह शुद्ध रूप से सिर्फ एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है.
  • किसी बीमा कंपनी के टर्म प्लान का मतलब जोखिम से सुरक्षा है. टर्म प्लान में पॉलिसीधारक की मौत होने पर ही बीमा कंपनी इंश्योरेंस की रकम का भुगतान करती है. अगर पॉलिसी लेने वाला व्यक्ति समय पूरा होने के बाद भी ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलता. वास्तव में टर्म प्लान बहुत मामूली प्रीमियम पर जोखिम से सुरक्षा उपलब्ध कराने का बेहतरीन माध्यम है.
  • PMJJBY के तहत अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं.

किसको मिल सकता है इस योजना का लाभ

  • PMJJBY के तहत टर्म प्लान लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है.
  • भारत को कोई नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है.
  • इस पॉलिसी की परिपक्वता (मैच्योरिटी) की उम्र 55 साल है.

रजिस्ट्रेशन की अवधि

  • इस योजना के तहत वार्षिक किस्त प्रत्येक वार्षिक कवरेज अवधि के दौरान 31 मई से पहले भुगतान किया जाता है.
  • पीएमजेजेबीवाई पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गयी हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होगा.
  • बाद के सालों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के कवर को हर साल 1 जून को बैंक खाते से प्रीमियम की रकम चुकाकर रिन्यू किया जा सकता है.

जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • एप्लीकेंट का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मेडिकल जांच की जरूरत नहीं
PMJJBY में बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं है.

कहां खोला जा सकता है PMJJBY खाता

  • खाता खोलने के लिए LIC से संपर्क किया जा सकता है. सरकार ने PMJJBY के लिए एलआईसी को ही अपना अधिकृत कंपनी घोषित किया है.
  • इसके अलावा सरकार ने कुछ निजी इंश्योरेंस कंपनियों को भी PMJJBY खाता खोलने के लिए अधिकृत किया हुआ है.
  • आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट https://www.jansuraksha.gov.in/ से फॉर्म निकालकर इसे भरने के बाद जिस बैंक में अकाउंट है, वहां इसे देकर खाता खोल सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर

  • योजना से किसी समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.
  • हेल्पलाइन नंबर 18001801111 / 1800110001 है.
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई)से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें– http://jansuraksha.gov.in/

क्लेम कैसे करना है?

  • जिस व्यक्ति का बीमा करवाया गया हो तो उसकी मृत्यु होने के बाद उनके नॉमिनी प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम कर सकते हैं.
  • इसके बाद सबसे पहले पॉलिसी धारक के नॉमिनी को बैंक से संपर्क करना चाहिए.
  • फिर नॉमिनी को बैंक से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा क्लेम फॉर्म एंड डिस्चार्ज रसीद लेनी होगी.
  • फिर नॉमिनी को क्लेम फॉर्म और डिस्चार्ज रसीद फॉर्म के साथ मृत्यु प्रमाणपत्र और कैंसल चैक के फोटोग्राफ जमा करने होंगे.

ये भी पढ़ें: 

Bank Account: किसी की मृत्यु के बाद बैंक अकाउंट का क्या करें? इसे चालू रखें या कर दें बंद

Ration Card: घर का बदल गया है एड्रेस तो इस तरह करें राशन कार्ड ट्रांसफर, यह पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cheap Fuel: इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
इस राज्य में मिलेगा पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता ईंधन! सरकार लेकर आई कम खर्च में गाड़ी चलाने का मास्टर प्लान
Gas Discovery: ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
ईरान वॉर के बीच अंडमान में मिला गैस का महाभंडार, ऑयल इंडिया को मिली बड़ी कामयाबी
RBI News: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई मजबूती, 682 अरब डॉलर के पार पहुंचा खजाना
Oil- Gas Discovery: भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला
भारत के पड़ोसी देश में मिला खजाना, बंद कुएं से निकला तेल, गैस का भी पता चला

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget