एक्सप्लोरर

PC Jeweller को NCLT से बड़ी राहत, एसबीआई से 1180 करोड़ रुपये के कर्ज निपटारे के मामले में मिला और वक्त, जानें मामला

PC Jeweller Debt: 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के निपटारे के मामले में NCLT ने पीसी ज्वैलर्स और एसबीआई को अतिरिक्त वक्त दिया है.

PC Jeweller Debt: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ज्वैलरी ब्रांड पीसी ज्वैलर्स को भारतीय स्टेट बैंक से 1180 करोड़ रुपये के कर्ज के निपटारे के मामले में और वक्त दे दिया है. ऐसे में कंपनी को कर्ज के भुगतान के मामले में 20 दिन का और अतिरिक्त समय मिल गया है. पीसी ज्वैलर्स और एसबीआई के बीच चल रही समझौता बातचीत को देखते हुए NCLT ने दोनों पक्षों को मामले को पूरा करने के लिए 29 जनवरी, 2024 तक का वक्त दिया है.

क्या है पूरा मामला?

भारतीय स्टेट बैंक ने कंपनी को 1180 करोड़ रुपये के कर्ज वापस न करने के मामले में जून 2023 में राष्‍ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में घसीटा था. बैंक ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने और कर्ज की वसूली को लेकर अपील दायर की है.

कंपनी पर है इतना कर्ज

पीसी ज्वैलर्स पर भारतीय स्टेट बैंक समेत अलग-अलग बैंकों का 3,278 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसमें एसबीआई का सबसे बड़ा हिस्सा है. कंपनी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का 530 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक का 478 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक का 226 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया है. कंपनी ने पिछली सुनवाई में NCLT को यह जानकारी दी थी कि उसने अलग-अलग बैंकों के कर्ज के एक बड़े हिस्से का निपटारा अगले तीन साल में कर दिया जाएगा. इसमें 2,200 करोड़ के कर्ज को वापस लौटाने की बात कही गई है. इसके साथ ही कर्ज के साथ ही 8.5 फीसदी देय ब्याज दर भी दिया गया है.  

SBI ने जब्त कर ली थी संपत्ति

कंपनी ने ट्रिब्यूनल को यह भी जानकारी दी है कि मार्केट में लिस्टेड कंपनी होने के नाते अग्रिम राशि को दोगुना करने जा रही है, जिससे वह कर्ज चुकाने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर सके. इससे पहले नवंबर 2023 में स्टेट बैंक ने अपने बकाये की वसूली के लिए कंपनी की दो आवासीय संपत्ति को जब्त कर लिया था. पीसी ज्वैलर्स की स्थापना पीसी गुप्ता, अमर चंद गर्ग और बलराम गर्ग द्वारा की गई थी. यह देश में प्रीमियम ज्वैलरी ब्रांड है जो सोने, चांदी , रत्न, आभूषण के साथ डायमंड की ज्वैलरी भी बेचती है.

ये भी पढ़ें-

Flight Offers: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लॉन्च किया स्पेशल ऑफर, केवल 1799 रुपये में कर पाएंगे हवाई सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
सरकार ने बनाई जांच कमेटी, DGCA ने नए नियमों में दी छूट... इंडिगो संकट से निपटने के लिए अबतक क्या-क्या हुआ एक्शन?
सरकार ने बनाई कमेटी, DGCA ने दी छूट... इंडिगो संकट से निपटने के लिए अबतक क्या-क्या एक्शन?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Indigo Flight: आसमान में 'आपातकाल', यात्री बेहाल...सुलगते सवाल | Janhit | Chitra Tripathi | Delhi
Sandeep Chaudhary: IndiGo को लेकर बढ़ी हलचल....पूरा देश परेशान!| Seedha Sawal | Indigo News
Indigo Flight News Today: कैंसिल उड़ान...पब्लिक परेशान! | ABP Report | ABP News
Indigo Flight Ticket Cancellation: इंडिगो की गलती.. भुगत रहे यात्री! | Mahadangal With Chitra
Khabar Gawah Hai: रुकी इंडिगो की उड़ान, यात्री परेशान! | IndiGo Flights Cancellations | DGCA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
कौन हैं शिप्रा शर्मा? कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय संग लिए सात फेरे, 3 घंटे चली विवाह की रस्म
सरकार ने बनाई जांच कमेटी, DGCA ने नए नियमों में दी छूट... इंडिगो संकट से निपटने के लिए अबतक क्या-क्या हुआ एक्शन?
सरकार ने बनाई कमेटी, DGCA ने दी छूट... इंडिगो संकट से निपटने के लिए अबतक क्या-क्या एक्शन?
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
Embed widget