एक्सप्लोरर

Mumbai Property: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में इन घरों के लिए माफ किया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें किन्हें होगा फायदा

Mumbai Property News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई में 500 वर्गफुट के घरों तक के प्रॉपर्टी टैक्स को माफ करने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी है.

Mumbai Property News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वालों के लिए जिस खबर का इंतजार था वो आ गई है. मुंबई में 500 वर्ग फुट के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना होगा. बीती 12 जनवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. 

बता दें कि राज्य की ठाकरे सरकार ने नए साल के मौके पर 1 जनवरी को ये एलान किया था कि 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा. इसकी सबसे पहले घोषणा 2017 के बीएमसी चुनाव के समय की गई थी और उसी समय शिवसेना ने लोगों से यह वादा किया था कि अगर फिर से वह चुनाव जीते तो 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा.

क्या होगा इस फैसले का असर
इस फैसले से मुंबई शहर में रह रहे लोगों को राहत मिलेगी और इकोनॉमी सेगमेंट के घरों के मालिकों को सालाना बचत के रूप में ज्यादा फायदा होगा. प्रॉपर्टी टैक्स माफ होने से रियल एस्टेट सेक्टर में घरों की खरीदारी में तेजी आएगी और लोग मुंबई में घर खरीदने के लिए उत्सुक होंगे. मिडिल इंकम ग्रुप और लो इंकम ग्रुप के रहने वालों के लिए ये फैसला फायदेमंद साबित होगा और मुंबई में नए घरों की बिक्री में भी तेजी देखी जाएगी. 

फैसले का आर्थिक पहलू
राज्य सरकार का अनुमान है कि इससे 16.14 लाख रेसीडेंशियल यूनिट्स को फायदा होगा और इनसे जुड़े करोड़ों लोगों को आर्थिक फायदा होगा. हालांकि इस छूट से सरकारी खजाने को 462 करोड़ रुपये के राजस्व का नुक्सान होगा और बाकी बचे 45 करोड़ रुपये के घाटे को राज्य सरकार पूरा करेगी.

फैसले का राजनीतिक पहलू
मुंबई के निगम चुनावों से पहले की गई ये घोषणा सत्ताधारी शिवसेना को फायदा पहुंचा सकती है और इसीलिए अगले महीने संभावित तौर पर होने वाले बीएमसी के चुनावों से पहले शिवसेना ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है. 

मुंबई में बढ़ रही है एमआईजी ग्रुप के घरों की सेल
गौरतलब है कि मुंबई में पिछली पांच तिमाहियों से लगातार मध्य से उच्च श्रेणी (MIG-HIG) के अपार्टमेंट की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है. इसे देखते हुए देश की सबसे धनी महानगर पालिका BMC को ये उम्मीद है कि भले ही प्रॉपर्टी टैक्स माफ होने से उसका रेवेन्यू कम होगा लेकिन नए घरों की बिक्री के चलते इसको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरकर 61,000 के नीचे

Credit Card Late Fees: जानिए ICICI बैंक, HDFC सहित इस बैंक की लेट फीस के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
टियर-2 और टियर-3 शहरों में रियल एस्टेट में तेजी, फ्लैट और प्लॉट की कीमतों में जोरदार उछाल; जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए कमाई का मौका! इस हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, जानें पूरी डिटेल
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
सैलरी बढ़ने के बाद भी क्यों नहीं होती बचत? जानें क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचने के तरीके...
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव से बाजार में हाहाकार, एक सप्ताह में निवेशकों के 19 लाख करोड़ रुपये डूबे; जानें डिटेल

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget