एक्सप्लोरर

Festive Season Sale में इन 5 क्रेडिट कॉर्ड्स के जरिये करें खरीदारी, मैक्सिमम डिस्‍काउंट का मिलेगा लाभ

Festive Sale Discount on Credit Cards: आपके पास एक तरीका है जो खरीदारी पर ज्यादा ऑनलाइन डिस्कॉउंट दिला सकता है और आपको रिवॉर्ड दिला सकता है. ये तरीका है क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करने का.

Festive Sale: त्योहारों की वापसी हो चुकी है और ऑनलाइन फेस्टिव सेल भी आ गई हैं जिनमें आपको खरीदारी पर शानदार डिस्काउंट मिलते हैं और आपकी मनचाही चीजें कम पैसों में खरीदने का मौका मिलता है. आज यानी 26 सितंबर से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है और अमेजन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की शुरुआत 23 सितंबर से हो चुकी है जो 30 सितंबर तक चलेगी. जाहिर तौर पर आपके पास अपनी शॉपिंग लिस्ट होगी जिसमें अगर पैसों की बचत हो जाए तो मजा ही आ जाए. ऐसे में आपके लिए एक और तरीका भी है जो आपको खरीदारी पर ज्यादा ऑनलाइन डिस्कॉउंट दिला सकता है और आपको रिवॉर्ड दिला सकता है. ये तरीका है क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करने का. यहां आपको बेस्ट शॉपिंग क्रेडिट कार्ड्स के बारे में बताया जा रहा है जो रिवॉर्ड पॉइंट्स के साथ-साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी दिलाते हैं.

Flipkart Axis Bank Credit Card
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर 5 फीसदी कैशबैक का ऑफर मिलता है. इसके अलावा 4 फीसदी कैशबैक अन्य प्रीफर्ड मर्चेंट्स जैसे क्लियरट्रिप, पीवीआर, उबर पर दिया जा रहा है. वहीं 1.5 फीसदी कैशबैक दूसरी सभी कैटेगरीज पर दिया जा रहा है. वहीं इसके साथ कार्ड एक्टिवेशन पर 1100 रुपये के वैल्कम बेनेफिट्स भी दिए जा रहे हैं. इस कार्ड के लिए सालाना फीस 500 रुपये है. 

HDFC Moneyback+ Credit Card
इस कार्ड के जरिए फ्लिपकार्ट, अमेजन, बिग बास्केट, रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर और स्विगी पर 10 गुना कैश पॉइंट दिए जा रहे हैं. मर्चेंट लोकेशन पर ईएमआई स्पेंड पर 5 गुना कैश पॉइंट दिए जा रहे हैं. वहीं दूसरी सभ केटेगरी के लिए हरेक 150 रुपये के खर्च पर 2 कैश पॉइंट दिए जा रहे हैं. इसके अलावा एक तिमाही में 50,000 रुपये खर्च करने वाले यूजर्स को 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी दिया जा रहा है. इस कार्ड के लिए एनुअल या सालाना फीस 500 रुपये है. 

Standard Chartered DigiSmart Credit Card
स्टैंडर्ड चार्टर्ड डिजीस्मार्ट क्रेडिट कार्ड के जरिए मिंत्रा से खरीदारी पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट, ब्लिंकिट और जोमैटो से खरीदारी पर 10 फीसदी डिस्काउंट वो भी बिना किसी न्यूनतम खर्च की शर्त पर मिलता है. यूजर्स को इसके जरिए यात्रा से टिकट बुक करने पर डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट बुक करने पर 20 फीसदी डिस्काउंट भी मिलता है. इस कार्ड की एनुअल फीस 588 रुपये है.

HSBC Cashback Credit Card 
HSBC Cashback Credit Card के जरिए सारी ऑनलाइन शॉपिंग पर 1.5 फीसदी कैशबैक मिलता है और अन्य सभी खरीदारी पर 1 फीसदी कैशबैक लिया जा सकता है. वैल्कम बेनेफिट्स के तौर पर बैंक 500 रुपये के अमेजन वाउचर, मिंत्रा के 1500 रुपये के वाउचर्स और Ajio के 3000 रुपये के वाउचर्स देता है. ब्लिंकइट से खरीदारी पर 100 रुपये तक का 10 फीसदी डिस्काउंट ये कार्ड दिलाता है और Pharmeasy एप के जरिए प्रिस्क्राइब्ड दवाओं पर आपको 150 रुपये तक का सीधा 10 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है. ये क्रेडिट कार्ड आपको 750 रुपये की सालाना फीस के आधार पर मिल सकता है. 

SBI Card
एसबीआई कार्ड कैशबैक ऑफर्स का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये सभी ऑनलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी का कैशबैक दिलाता है जिसमें कोई मर्चेंट रेस्ट्रिक्शन भी नहीं होती है. इसके अलावा 1 फीसदी कैशबैक सभी तरह के अन्य खर्चों पर मिल सकता है. अगर एक साल में आप इस कार्ड से 2 लाख रुपये या इससे अधिक की शॉपिंग करते हैं तो रीन्यूअल फीस पूरी तरह माफ हो जाती है. इस कार्ड की सालाना फीस 999 रुपये की है.

नोटः ये सभी क्रेडिट कार्ड की सूचना 12 सितंबर 2022 तक की जानकारी के आधार पर दी गई है. सभी क्रेडिट कार्ड्स को उनकी सालाना फीस के हिसाब से बढ़ते क्रम में लगाया गया है. क्रेडिट कार्ड्स की ये लिस्ट उनके ऑफर्स, डिस्काउंट और कैशबैक के आधार पर बताई गई है. 

ये भी पढ़ें

Harsha Engineers IPO: हर्षा इंजीनियर्स के शेयरों की NSE पर 450 रुपये पर शानदार लिस्टिंग, जानें कितना मिला मुनाफा

Rupee at Record Low: रुपया ऑलटाइम निचले स्तर पर खुला, शुरुआती कारोबार में 81.55 रुपये प्रति डॉलर तक गिरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget