एक्सप्लोरर

C-390 Aircraft: टाटा के बाद महिंद्रा भी भारत में बनाएगी एयरक्राफ्ट, इस विदेशी कंपनी के साथ हो गई डील

MTA Deal: महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स की इस डील की घोषणा महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने की. इस एमओयू पर साइन हो जाने के बाद दोनों कंपनियां इस विमान को एयरफोर्स के हिसाब से तैयार करेंगी.

MTA Deal: भारतीय वायु सेना को मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) की जरूरत महसूस हो रही थी. इसे समझते हुए ऑटो सेगमेंट की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) ने ब्राजील की कंपनी एम्ब्रार (Embraer) के साथ मिलकर सी 390 मिलेनियम एयरक्राफ्ट बनाने का ऐलान किया है. दोनों कंपनियां इसे एयरफोर्स की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने पर सहमत हो गई हैं. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इस डील की घोषणा भी की है. 

महिंद्रा और टाटा ग्रुप से चल रही थी वार्ता 

एयरफोर्स 18 से 30 टन वजन उठाने में सक्षम एमटीए की तलाश कर रही है. एम्ब्रार ने फरवरी में बेंगलुरु में इस सी 390 मिलेनियम (C-390 Millennium) मल्टी मिशन टेक्टिकल एयर ट्रांसपोर्ट को प्रदर्शित किया था. इस विमान को लेकर एम्ब्रार की महिंद्रा और टाटा ग्रुप (Tata Group) से वार्ता जारी थी. मगर, शुक्रवार को महिंद्रा ने इसमें बाजी मारते हुए डील का ऐलान कर दिया. दोनों कंपनियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गए हैं. 

आनंद महिंद्रा ने किया सौदे का ऐलान 

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पैसेंजर जेट निर्माता कंपनी एम्ब्रार डिफेंस एंड सिक्योरिटी और महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स मिलकर इस सौदे पर काम करेंगे. आनंद महिंद्रा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस सौदे से मुझे बहुत खुशी मिली है. इसकी मदद से हम भारतीय वायु सेना की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. एयरफोर्स जल्द ही एमटीए के लिए टेंडर जारी करने वाली है. इसमें हमारा ज्वॉइंट वेंचर भी हिस्सा लेगा

टाटा और एयरबस ने किया था सौदा 

हाल ही में टाटा समूह ने एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एयरबस के साथ एच125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर बनाने का सौदा किया था. समझौते के अनुसार, वडोदरा स्थित असेंबली लाइन में 40 सी295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी बनाए जाएंगे. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा था कि यहां बनने वाले एच125 हेलीकॉप्टर निर्यात भी किए जाएंगे. भारत में अभी इस तरह के 800 हेलीकॉप्टर तक की तत्काल डिमांड है. 

भारत सरकार में कई विमान इसी कंपनी के 

सी 390 ब्राजील एयरफोर्स द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद इसे पुर्तगाल, हंगरी, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक और साउथ कोरिया की सेनाओं ने भी खरीदा है. एम्ब्रार ने इससे पहले डीआरडीओ, बीएसएफ और भारत सरकार को कई अलग-अलग तरह के विमान दिए हैं.

ये भी पढ़ें 

UPI Transactions: यूपीआई पर विदेशी कंपनियों का दबदबा, संसदीय समिति ने की घरेलू कंपनियों को सपोर्ट की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट
LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget