एक्सप्लोरर

Crude Oil Price: 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब फिसला कच्चा तेल, सऊदी अरब ने एशियाई देशों को सस्ते में फ्यूल बेचने का किया एलान

Crude Oil Prices Today: कच्चे तेल के दाम इन लेवल पर स्थिर रहे तो लोकसभा चुनावों से पहले पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती के आसार बढ़ सकते हैं.

Crude Oil Prices: भारत के लिए राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट आई है. कच्चे तेल की कीमतें घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ चुकी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 76.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि डब्ल्युटीआई क्रूड 1 फीसदी की गिरावट के साथ 71.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

क्यों है भारत के लिए राहत की खबर

लोकसभा चुनावों के ठीक पहले और भारतीय जनता पार्टी को तीन हिंदी पट्टी के राज्यों में विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद कच्चे तेल की कीमतों में कमी सरकार के लिए खुशखबरी लेकर आई है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी दल लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए कई लोकलुभावनें फैसले ले सकती है. और कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बाद कीमतें इस लेवल पर स्थिर रही है तो आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में कमी कर सकती है जिससे चुनावी लाभ लिया जा सके.

OMC ने दिए कीमतों के रोजाना समीक्षा के संकेत

पिछले हफ्ते ही सरकारी तेल कंपनियों ने ये संकेत दिए थे कि  कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़के और उन स्तरों पर कीमतें स्थिर रही तो सरकारी तेल कंपनियों रोजाना आधार पर कीमतों की समीक्षा की शुरुआत कर सकती हैं. ऐसा होने पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सकती है. पिछले 20 महीने से सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में आए उछाल के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. 

सरकार ने घटाए थे एलपीजी के दाम

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ठीक पहले सरकार ने प्रधानंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए रसोई गैस के दामों में 300 रुपये तो सामान्य ग्राहकों के लिए 200 रुपये सस्ता किया था. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को कुल मिलाकर 500 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है. यही वजह है कि कच्चे तेल के दामों के 80 डॉलर के नीचे स्थिर रहने पर पेट्रोल डीजल के दामों में कमी का भी फैसला लिया जा सकता है. 

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम

सऊदी अरब ने एशियाई खरीदार देशों को सस्ते में कच्चा तेल बेचने का फैसला किया है. पिछले सात महीने में ये पहला मौका है जब सऊदी अरब ने अपने फ्लैगशिप क्रूड आयल के दामों में कटौती करने का फैसला किया है. एशियाई खरीदारों को सऊदी अरब जनवरी महीने में 0.50 डॉलर प्रति बैरल सस्ता कच्चा तेल बेचेगा. ये माना जा रहा है कि इससे भारत को भी राहत मिलने की उम्मीद है.    

ये भी पढ़ें 

BSE Sensex: रिटेल निवेशकों के दम पर सरपट भाग रहा भारतीय शेयर बाजार, 5 साल के भीतर ही सेंसेक्स पा सकता है 1 लाख का मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र
ऑनलाइन धोखाधड़ी से मिलेगा छुटकारा, RBI लागू करने जा रहा है नया डिजिटल सुरक्षा चक्र
Inspiring Story: 5000 की नौकरी छोड़ खड़ा किया 48 करोड़ का बिजनेस, आपको हैरान कर देगी इस महिला की कहानी
5000 की नौकरी छोड़ खड़ा किया 48 करोड़ का बिजनेस, आपको हैरान कर देगी इस महिला की कहानी
Investment by Rich: अमीरों का सीक्रेट, म्यूचुअल फंड छोड़ अब कहां पैसा लगा रहे हैं भारत के रईस? सीखें निवेश
अमीरों का सीक्रेट, म्यूचुअल फंड छोड़ अब कहां पैसा लगा रहे हैं भारत के रईस? सीखें निवेश
Explained: रोजाना 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं? कितना बड़ा असर
रोज 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget