एक्सप्लोरर

Apple Employee Gifts: कर्मचारियों को वफादारी का इनाम, 10 साल होने पर Apple ने दिया ये तोहफा

Apple Gift To Employees: टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ऐपल ने अपने कई कर्मचारियों को शानदार तोहफा दिया है. कर्मचारियों को ये तोहफे कंपनी के साथ वफादारी के लिए मिले हैं.

Apple Employees Work Anniversary: एक तरफ पूरी दुनिया में छंटनी (Global Layoffs) का दौर चल रहा है. खासकर टेक कंपनियों में तो पिछले साल भर से बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है. इस ट्रेंड के बीच दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) ने अपने कई कर्मचारियों को तोहफा दिया है. कंपनी की ओर से ये शानदार तोहफे उन कर्मचारियों को दिए गए हैं, जिन्होंने लंबे समय से कंपनी के साथ वफादारी दिखाई है.

इस यूट्यूबर ने किया अनबॉक्स

ऐपल की ओर से चुने गए कर्मचारियों को यूनिक गिफ्ट के रूप में एल्यूमीनियम का एक स्क्वेयर स्लैब, एक पॉलिशिंग क्लॉथ और सीईओ टिम कुक (Apple CEO Tim Cook) का हस्ताक्षर वाला एक नोट मिला है. ये तोहफे उन कर्मचारियों को मिले हैं, जिन्होंने ऐपल के साथ कम से कम 10 साल काम किया है. ऐपल की तरफ से वफादारी दिखाने वाले कर्मचारियों को दिए गए गिफ्ट को डोंगलबुकप्रो (DongleBookPro) नामक एक यूट्यूबर (Youtuber) ने अनबॉक्स किया है.

पहले से ज्यादा है खास

आईफोन बनाने वाली कंपनी पहले भी अपने कर्मचारियों को इस तरह के तोहफे देते रही है. पहले वफादारी निभाने वाले कर्मचारियों को कंपनी क्रिस्टल से बना अवार्ड देती थी, लेकिन इस बार का तोहफा पहले की तुलना में भारी व चमकदार है. एल्यूमीनियम के स्क्वेयर पर स्टेनलेस स्टील का बड़ा सा ऐपल लोगो बना हुआ है. पैकेज को खोलने पर सबसे पहले टिम कुक का नोट मिलता है, जिसमें वह कर्मचारियों को कंपनी के मिशन में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं.

ऐसा है स्पेशल गिफ्ट

तोहफे की इस पैकेजिंग में ऐपल ने अपना ब्रांडेड पॉलिशिंग क्लॉथ (Apple Cloth) भी दिया है, जिसकी भारत में खुदरा कीमत 1,900 रुपये है. पैकेज में कंपनी की ओर से भी एक नोट है, जिसमें बताया गया है कि गिफ्ट को उसी 6000 सीरिज एल्यूमीनियम से बनाया गया है, जिससे कंपनी अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स बनाती है. स्क्वेयर पर अंकों में 10 भी उकेरा गया है, जो कंपनी में कर्मचारी के 10 साल पूरे होने का संकेतक है. इसके साथ ही संबंधित कर्मचारी का नाम भी स्क्वेयर पर लिखा हुआ है.

ये बड़ी कंपनियां कर चुकी हैं छंटनी

ऐपल उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है, जिसने इस छंटनी के दौर में अभी तक कर्मचारियों को बाहर निकालने का ऐलान नहीं किया है. जबकि गूगल (Google), अमेजन (Amazon) और मेटा (Meta) जैसी बड़ी टेक कंपनियां हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं. गूगल ने अब तक दुनिया भर से 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है. वहीं अमेजन ने 18 हजार और मेटा ने 11 हजार लोगों को निकालने की अब तक जानकारी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget