एक्सप्लोरर

Tata Deal: Air India के बाद नीलांचल स्टील हुई TATA के नाम, जानें कितने में ख़रीदा

Tata Deal: घाटे में चल रही NINL के ल‍िए टाटा ग्रुप की TSLP ने 12,100 करोड़ रु की बोली लगाई. कंपनी का आरक्ष‍ित मूल्‍य 5,616.97 करोड़ रु था. बोली इसके दो गुने से भी अध‍िक की रही.

Tata Deal: टाटा ग्रुप (Tata Group) ने एयर इंडिया (Air India) के बाद एक और सरकारी कंपनी नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) को अपने नाम कर लिया है. NINL के प्राइवेटाइजेशन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो गई है. अब NINL स्टील का कंट्रोल टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टीएसएलपी (TSLP) के हाथों में है. इस बारे में व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है. 

टाटा के पास 140 देशों में 96 कम्पनियां
मालूम हो कि अभी हाल ही में एयर इंडिया (Air India) के प्राइवेटाइजेशन कर टाटा ग्रुप ने टेक ओवर कर लिया है. इसके बाद टाटा समूह के पास कुल 96 कम्पनियां 7 अलग-अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं. इन 96 में से केवल 28 publicly listed कम्पनियाँ हैं. टाटा समूह 6 महाद्वीपों के 40 से भी अधिक देशों में कार्य कर रही है. टाटा समूह दुनिया के 140 से भी अधिक देशों को सेवाएँ दे रही है.

दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेटाइजेशन
मौजूदा मोदी सरकार के कार्यकाल में यह दूसरा बड़ा प्राइवेटाइजेशन हुआ है. इससे पहले टाटा ग्रुप ने ही एयर इंड‍िया की बोली जीती थी. इस बार भी टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (TSLP) ने एनआईएनल (NINL) के ल‍िए आमंत्र‍ित की गई बोल‍ियों में व‍िजेता घोष‍ित हुई. घाटे में चल रही NINL के ल‍िए टाटा ग्रुप की टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (TSLP) ने 12,100 करोड़ रु की बोली लगाई थी. कंपनी का आरक्ष‍ित मूल्‍य 5,616.97 करोड़ रु था. बोली इसके दो गुने से भी अध‍िक की रही है.

93.71% शेयर ट्रांसफर 
NINL का सौदा ISLP को 93.71 % शेयरों का ट्रांसफर होने का प्रोसेस आज पूरा हो गया है. NINL सार्वजनिक क्षेत्र की 4 कंपनियों MMTC, NMDC, BHEL और Macon के अलावा ओडिशा सरकार की दो इकाइयों OMC और epicol का जॉइंट वेंचर है.

कब खरीदे थे शेयर 
NINL इस्पात कंपनी में MMTC के पास सबसे ज्‍यादा 49.78 % हिस्सेदारी थी. वहीं एनएमडीसी के पास 10.10 %, बीएचईएल के पास 0.68 % और मेकॉन के पास 0.68 % हिस्सेदारी थी. ओडिशा सरकार की कंपनियों के पास क्रमशः 20.47 % एवं 12 % हिस्सेदारी थी. NINL के लिए लगाई बोली में टाटा ग्रुप की कंपनी के विजेता बनकर उभरने के बाद 10 मार्च को शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. 

खरीदारी से सरकारी खजाने में कुछ नहीं गया 
आपको बता दे इस समझौते में परिचालन लेनदार, कर्मचारियों और विक्रेताओं के बकाया संबंधी शर्तों को पूरा किया गया है. इस कंपनी में सरकार के पास कोई हिस्सेदारी नहीं होने से इसकी बिक्री से सरकारी खजाने में कोई लाभ नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें

Rupee Vs Dollar: रुपये में कमजोरी, डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट के साथ 79.04 पर आया

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक और HDFC के विलय का रास्ता साफ, RBI ने दी मंजूरी, जानें आगे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
Totapuri Mango: मैंगो ड्रिंक्स में 25 फीसदी असली आम मिलाएं, GST में तभी मिलेगी छूट, कंपनियों से सरकार
Totapuri Mango: मैंगो ड्रिंक्स में 25 फीसदी असली आम मिलाएं, GST में तभी मिलेगी छूट, कंपनियों से सरकार
पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget