एक्सप्लोरर

HDFC AMC: एचडीएफसी AMC में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी Abrdn इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट, जानें क्या है वजह

HDFC AMC में ब्रिटेन की एबीआरडीएन इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. जिसमें से 9.9 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ एक ही खरीदार को बेचने की योजना है.

HDFC AMC Share Price Target 2022: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. HDFC AMC के प्रमोटरों में से एक, एबीआरडीएन इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट (Abrdn Investment Management) कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. यह हिस्सेदारी 10.21 फीसदी रही है. 

शेयर बाजारों को भेजी सूचना 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजारों को HDFC AMC ने जानकारी दी है कि इस हिस्सेदारी की बिक्री के बाद Abrdn Investment Management अब आगे कंपनी की को-स्पॉन्सर नहीं होगी. HDFC AMC का कहना है कि ब्रिटेन मुख्यालय वाली यह इनवेस्टमेंट कंपनी अपने 9.9 फीसदी हिस्सेदारी या 2,11,18,578 शेयरों को सिर्फ एक खरीदार को बेचने जा रही है. वहीं बाकी हिस्सेदारी को अलग से बेच दिया जाएगा. पहले एबीआरडीएन इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट को स्टैंडर्ड लाइफ इनवेस्टमेंट के नाम से जाना जाता था. 

ज्वाइंट वेंचर है HDFC AMC 

इससे पहले अगस्त महीने में abrdn Investment Management ने HDFC AMC में अपनी करीब 5.58 फीसदी हिस्सेदारी घटा दी थी. बताया जा रहा है कि उसे इसकी हिस्सेदारी से करीब 2,300 करोड़ रुपये मिले थे. HDFC AMC अभी हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) और BRDN इनवेस्ट मैनेजमेंट कंपनी की ज्वाइंट वेंचर के तौर पर कारोबार कर रही है.

शेयरों में आई गिरावट 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर HDFC AMC के शेयर 6 दिसंबर 2022 को 0.15 फीसदी बढ़कर 457.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में लगभग 4.85 फीसदी की तेजी आई है. इस साल की शुरुआत से अब तक इसके शेयरों में करीब 11.20 फीसदी की गिरावट देखी गई है. HDFC AMC Ltd का 6 दिसंबर को शेयर 2,190 रुपए पर बंद हुआ है. 

ये फंड किया था लॉन्च 
पिछले महीने ही HDFC AMC ने HDFC बिजनेस साइकिल फंड लॉन्च किया था. HDFC AMC ने कहा कि जिस तरह GPS हमें अपने डेस्टिनेशन तक जल्दी पहुंचने के लिए बेहतर रास्ते चुनने में मदद करता है उसी तरह HDFC बिजनेस साइकिल फंड का मकसद उन कंपनियों में निवेश करके बेहतर रिटर्न हासिल करना है, जो बिजनेस के डाउन साइकल में प्रवेश करने वाली कंपनियों से बचते हुए फेवरेबल बिजनेस साइकिल का आनंद देगा.

ये भी पढ़ें- 

Fertilizer Subsidy: किसानों को बड़ी राहत, खाद सब्सिडी ₹2.5 लाख करोड़ रहने की उम्मीद, जानिए एफएआई ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget