Continues below advertisement
Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

टॉप स्टोरीज फ्रॉम Hirdesh Kumar Singh

मेष राशि 2025 - 30: पंचांग और शास्त्र अनुसार आने वाले वर्षों का भविष्य, कब मिलेगा वरदान और कब देना होगा कड़ा इम्तिहान?
iPhone 17 की लॉन्चिंग कल! बाबा नीम करौली से जुड़ा रहस्य, जानकर दंग रह जाएंगे
2025-2030: कन्या राशि वालों के लिए चौंका देने वाले पांच साल! क्या शुरू होने वाला है सबसे बड़ा इम्तिहान?
मेष, तुला, धनु के लिए विशेष, जानें 8 सितंबर 2025 का राशिफल
सितंबर 2025 में दो ग्रहण, चंद्रमा और सूरज की छाया से कॉर्पोरेट दुनिया क्यों कांप उठेगी?
चंद्र ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से क्या होता है?
7 सितंबर 2025 राशिफल: पूर्णिमा, पितृ पक्ष और चंद्र ग्रहण में कैसा रहेगा आपका दिन?
6 सितंबर 2025 का शास्त्र आधारित राशिफल, मकर राशि में चंद्रमा को गोचर सभी राशियों को कर रहा प्रभावित!
परम सुंदरी कौन है? शास्त्रों में छुपा वह रहस्य जो आज भी लोगों को हैरान करता है
चंद्र ग्रहण: 82 मिनट का ब्लड मून जब शनि और वरुण ग्रह देंगे दुर्लभ दर्शन
5 सितंबर को शनि की राशि मकर में चंद्रमा की एंट्री, वर्षों बाद त्रयोदशी का संयोग, जानें आज का राशिफल
7 सितंबर को पूर्णिमा की तिथि पर चंद्र ग्रहण का साया...ऐसे में क्या पितृ पक्ष से पहले सत्यनारायण की कथा करा सकते हैं?
शादी रात में करनी चाहिए या दिन में, सच जानकर आप चौंक जाएंगे!
आज का राशिफल मेष, वृष, तुला, मकर, मीन राशि के लिए विशेष, किसे मिलेगा लक्ष्मी जी का साथ, जानें
एकादशी पर धनु राशि में चंद्रमा की एंट्री, मेष से मीन तक 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
काम कला के रहस्य: क्यों शास्त्रों ने इसे स्वर्ग और नरक का द्वार कहा
SCO समिट 2025: मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक साथ तो क्या ट्रंप पड़ने वाले हैं अलग-थलग? ज्योतिष ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
2 सितंबर 2025 का राशिफल, इन राशियों को जॉब में आ सकती है दिक्कत, आप भी जानें अपना आज का राशिफल
अकबर से दारा शिकोह तक, कट्टरता के बाद भी मुगल दरबार में सुनाई देती थी हिंदू सनातन धर्म की गूंज!
आज का राशिफल 1 सितंबर 2025: चंद्रमा वृश्चिक राशि में...किसे मिलेगा प्यार का तोहफा, किसका बिगड़ेगा करियर?
मेष, तुला और मकर के लिए विशेष अन्य भी जानें आज का राशिफल
क्या भूत-प्रेत सचमुच में होते हैं! या फिर ये इंसान का भ्रम है?
लक्ष्मी जी के दिन कौन बनेगा भाग्यशाली और किसे झेलनी होगी मुश्किलें, पढ़ें आज का राशिफल
मरने के बाद भी बचा सकता है ये मंत्र! जानिए उस ‘तारक मंत्र’ का रहस्य जो मृत्यु को भी मोक्ष में बदल देता है
Sponsored Links by Taboola