एक्सप्लोरर

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (31 अगस्त-6 सितंबर): इस हफ्ते खर्चों से रहें सावधानी, प्रेम में बरतें ईमानदारी

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आने वाला हफ्ता कैसा जाने वाला है? प्रेम, धन, करियर, व्यापार और सेहत के लिहाज से 31 अगस्त से 6 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

Vrishchik Saptahik Rashifal 31 August to 6 September 2025: वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के लाभ में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए. आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी, जो शॉर्टकट या गलत तरीके से लाभ कमाने के लिए प्रेरित करते हैं.

इस दौरान किसी भी तरह का नियम-कानून न तोड़ें और कामकाज में लापरवाही न करें, वरना हानि और अपमान दोनों झेलने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं. इस दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है.

व्यवसाय और धन लाभ: व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा. प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. कारोबार का विस्तार करने या उसमें बदलाव करने की योजना को फिलहाल टाल दें और सही समय का इंतजार करें. यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो धन के लेन-देन और हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से बड़े खर्च आने की संभावना है, जिससे बजट बिगड़ सकता है.

परिवार और सामाजिक जीवन: इस सप्ताह परिजन आपके लिए संबल बने रहेंगे. कठिन समय में दोस्तों और परिवार का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा.

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें. छोटी-सी गलती या लापरवाही रिश्तों में तनाव ला सकती है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपका सच्चा सहारा बनेगा और मुश्किल घड़ी में मजबूती से आपके साथ खड़ा रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल: सप्ताह का उत्तरार्ध सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. खान-पान और दिनचर्या को संतुलित रखें. पुरानी बीमारी या मौसमी समस्या परेशान कर सकती है.

उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें.

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल FAQs

प्र.1: वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा?
उत्तर: यह सप्ताह करियर और कारोबार में चुनौतियाँ लाएगा, लेकिन धैर्य और सतर्कता से हालात संभाले जा सकते हैं.

प्र.2: क्या वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ होगा?
उत्तर: अचानक से बड़े खर्च सामने आएंगे, इसलिए फाइनेंशियल प्लानिंग करना जरूरी होगा.

प्र.3: प्रेम जीवन कैसा रहेगा?
उत्तर: प्रेम संबंधों में ईमानदारी और धैर्य जरूरी है, वरना गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं.

प्र.4: क्या इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए सेहत ठीक रहेगी?
उत्तर: उत्तरार्ध में स्वास्थ्य कमजोर पड़ सकता है, खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें.

प्र.5: वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ उपाय क्या है?
उत्तर: सुंदरकांड का पाठ करना और हनुमान जी की पूजा करना शुभ फल देगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Kal Ka Rashifal 18 July 2026: कल शनिवार को चंद्रमा-केतु का 'ग्रहण दोष', इन 3 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! मिथुन और सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Lucky Zodiac: अगले 15 दिनों में इन 4 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, धन लाभ और करियर में मिल सकते हैं बड़े अवसर
Numerology: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Gupt Navratri 2026: मूलांक के अनुसार करें ये चमत्कारी गुप्त उपाय, नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में होगी धनवर्षा!
Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget