एक्सप्लोरर

Venus Transit 2022 : मेष वाले लोग टेक्नोलॉजी का करें प्रयोग तो मिलेगी जल्द ही सफलता, आलस्य बिगाड़ सकता है बनते काम

Venus Transit 2022: मेष लग्न या राशि वालों की कुंडली में शुक्र अभी तक आपके भाग्य भाव में थे. लेकिन अब यह आपके कर्म भाव में 27 फरवरी को आ गए हैं, यहां यह 31 मार्च तक रहेंगे.

Venus Transit 2022, Shukra Gochar 2022 : मेष राशि या लग्न वालों के लिए शुक्र को गोचर महत्वपूर्ण होने जा रहा है. आपके कर्म भाव में शुक्र गोचर करेंगे, यहां पर शनि, मंगल और बुध पहले से ही विराजमान है, लेकिन बुध कुछ ही दिन में कुंभ राशि में चले जाएंगे. बुध के जाने के बाद यह तीनों ग्रह त्रिग्रही योग बनाएंगे. शुक्र मेष वालों के लिए बहुत कारक ग्रह नहीं हैं यह मेष के लिए पूर्ण मारक होते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह दांपत्य सुख, व्यापारिक पार्टनर, कुटंब और बैंक बैलेंस को भी कंट्रोल करते हैं. इनके कर्मक्षेत्र में आने से लाभ होगा. यह ऑफिस के कामों में तकनीकी का प्रयोग करने की कला भी सिखाएंगे.

मेष वालों को अपने काम में बहुत टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए. जो लोग सॉफ्टवेयर, फैशन, फाइनेंस, सौंदर्य से संबंधित काम करते हैं उन्हें अधिक लाभ होता नजर आएगा.  यह आपके दांपत्य सुख में वृद्धि भी करेगा. कार्यक्षेत्र में जो आपका विरोध करते थे वह भी सहयोग करते नजर आएंगे. दूसरों की निरादर करना, गलत टीका-टिप्पणी करने से बचना चाहिए. विशेषकर महिला सहयोगियों का निरादर करना एवं उन पर छींटाकशी करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. 

व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ के प्रबल आसार दिख रहे हैं. विशेषकर इस दौरान विदेशी कंपनियों के साथ जुड़कर अच्छे फल मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. करियर की ओर अग्रसर लोगों को मनचाही प्रगति मिलने वाली है. व्यापारिक दृष्टि से शुक्र का परिवर्तन विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है. ऑफिस में टीम का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. सभी लोग पूरी मदद करेंगे. यात्रा वह चाहे लंबी हो या छोटी अच्छे परिणाम दिलाएगी, इसलिए यदि मौका मिले तो यात्रा पर जाने के मौके से न चूकें. कुल मिलाकर शुक्र का यह परिवर्तन कार्यक्षेत्र वालों के लिए पूर्णरूप से सफलता देने वाला, श्रेष्ठ और लाभदायक सिद्ध होने वाला है. 

दांपत्य जीवन की ओर यदि बात की जाए तो यह समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा. लेकिन जीवन साथी की प्रगति में स्वयं बाधक बने तो  विवाद की स्थितियां बन सकती हैं. यदि पुरुष की मेष लग्न या राशि है तो उनको अपनी पत्नी का कार्यक्षेत्र अच्छा हो इसके लिए प्रयास करने चाहिए,  पत्नी जॉब करती हो तो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए. यदि वह कोई पढ़ाई या करियर बनाना चाहती हो तो उनकी मदद करनी चाहिए. पत्नी के प्रसन्न रहने से शुक्र ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते हैं. 

अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए अच्छा होगा. शुक्र लग्जरी पसंद भी बनाएंगे. आपको आराम और आलस्य के अंतर को समझना होगा. यदि आवश्यकता से अधिक आराम किया तो आलस्य पकड़ लेगा जोकि आपको रोग देने लगेगा. जिन लोगों को शुगर की बीमारी है उनको विशेष सावधान रहना चाहिए. बाहर की हानिकारक वस्तुओं को खाने से बचना चाहिए. आराम के साथ साथ व्यायाम करने का नियम भी खंडित नहीं होना चाहिए.

विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सुबह जल्दी उठने का अभ्यास करना बहुत लाभकारी रहेगा. जो लोग फाइनेंस और फैशन के क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग लाएगी. सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करने वालों की उन्नति के मार्ग खुलेंगे,  जो विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी अब अवसर प्राप्त हो  सकते हैं.

मंगल की मकर राशि में शनि देव के साथ बनेगी युति, विवाद, लड़ाई और तनाव की बन सकती है स्थिति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

इस बार बन रहा है 'अग्नि पंचक' का योग, जानें ये कब से कब तक रहेगा, न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का सिंह राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से रोग मुक्ति, सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस ग्रोथ, इंटरव्यू में सफलता, निर्माण कार्य के शुभ मुहूर्त
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का कर्क राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से सुव्यवस्थित कार्यशैली, दूसरे शहर की यात्रा में बड़ा ऑफर व पारिवारिक विवाद का अंत
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें
आज का मिथुन राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से विपत्तियों का सामना, अचानक धन की आवश्यकता, यात्रा टालें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget