एक्सप्लोरर

Vastu Tips: रसोईघर में रखें मां अन्नपूर्णा की तस्वीर, कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी, जानिए नियम और लाभ

Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रखने से अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती है. लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं. इसलिए मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें.

Vastu Tips, Goddess Annapurna Photo in Kitchen: वास्तु शास्त्र में रसोई को महत्वपूर्ण स्थान माना गया है. इसे घर का सबसे मुख्य स्थान इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि यहां पूरे परिवार के लिए भोजन तैयार होता है. इसलिए वास्तु शास्त्र में रसोई घर के लिए कई नियम बताए गए हैं, जिससे कि सकारात्मकता बनी रही. मान्यता है कि रसोई में मां अन्नापूर्णा की तस्वीर रखने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

शास्त्रों में मां अन्नपूर्णा को अन्न भंडार की देवी कहा गया है, जिनकी कृपा से ही संसार में हर प्राणी को भोजन प्राप्त होता है. ज्योतिष में भी मां अन्नपूर्णा की फोटो रसोई में लगाना बहुत शुभ माना गया है. इससे घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और अन्न भंडार कभी खाली नहीं रहता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की कैसी फोटो लगानी चाहिए और क्या है तस्वीर रखने के नियम. वास्तु शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है, आइये जानते हैं.

रसोई में मां अन्नपूर्णा की फोटो लगाने के नियम

  • किचन या रसोई में मां अन्नपूर्णा की फोटो सप्ताह के बृहस्पतिवार या शुक्रवार के दिन लगाना शुभ माना गया है. सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें. इसके बाद रसोईघर की साफ-सफाई करें. फोटो को किचन के आग्नेय कोण में लगाएं और विधिपूर्वक पूजा करें. इससे घर पर सौभाग्य का आगमन होता है.
  • रसोई में मां अन्नपूर्णा की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें वह भगवान शिव को दान करती हुईं नजर आती हों. इससे आपकी रसोई का अन्न भंडार सदैव भरा रहेगा.
  • यदि आपकी रसोई में पहले ही अन्नपूर्णा की फोटो लगी है तो सुबह-शाम धूप-दीप जरूर करें. ऐसा न करने पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.

मां अन्नपूर्णा के उपाय

  • मां अन्नपूर्णा को सूखा धनिया अर्पित करें और इसके बाद धनिया को रसोई में कहीं छिपाकर रख दें. ऐसा करने से घर पर अन्न-धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है.
  • मां अन्नपूर्णा को हरे मूंग की दाल चढ़ाएं और इसके बाद इस दाल को किसी गाय को खिला दें. इससे यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.
  • रसोई घर पर बनने वाले सात्विक भोजन को सबसे पहले मां अन्नपूर्णा को भोग लगाएं. इसके बाद ही परिवार के लोगों को खाना चाहिए. ऐसा भोजन करने से परिवार के सदस्य स्वस्थ रहते हैं.

रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने के लाभ

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से सकारात्मका आती है.
  • दान देती हुई मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोई में होने से अन्न भंडार भरा रहता है और धन की कमी नहीं होती,
  • मान्यता है कि, जिस घर की रसोई में मां अन्नापूर्णा की तस्वीर लगी होती है, वहां बनने वाले भोजन में सात्विकता और पवित्रता बनी रहती है.
  • मां अन्नपूर्णा की तस्वीर रसोई में होने से घर पर खुशहाली आती है और घर के लोग क्रोध भावना से दूर रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Vaibhav Laxmi Vrat: शुक्रवार के दिन मां वैभव लक्ष्मी का व्रत दिलाता है धन-दौलत और प्रतिष्ठा, जानें व्रत की संपू्र्ण विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी अनबन? जानें 12 राशियों का हाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget