एक्सप्लोरर

Vastu Tips: भूलकर भी इन जगहों पर नहीं लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर, लगता है पितृ दोष

Pitru Paksha 2023: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसका पालन कर घर में सुख, शांति और समृद्धि लाई जा सकती है. वास्तु में पितरों की फोटो लगाने के संबंध में भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं.

Vastu Tips For Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष 14 अक्टूबर 2023 तक रहेगा. इस अवधि में पितरों को याद कर उनका श्राद्ध कर्म और तर्पण किया जाता है. पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. माना जाता है कि पितृ प्रसन्न हों तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं, पितर नाराज होते हैं पितृ दोष जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र में पितृ पक्ष से जुड़े खास नियम बताए गए हैं जिसका पालन करना जरूरी माना जाता है. वास्तु में पूर्वजों की तस्वीर लगाने की भी खास दिशा बताई गई है. जानते हैं इसके बारे में. 

पितरों की तस्वीर से जुड़े नियम

  • पूर्वजों की याद में अक्सर हम उनकी तस्वीरें घर में लगाते हैं. कई लोग अपने घर के बुजुर्गों की तस्वीरें देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ लगाते हैं, ताकि उन पर उनका आशीर्वाद बना रहे. वास्तु  शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है. कभी भी पितरों की तस्वीरें भगवान की तस्वीर के साथ नहीं लगानी चाहिए. 
  • वास्तु के अनुसार, घर के बेडरूम, सीढ़ियों और रसोई घर के स्थान पर भी पितरों की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में  क्लेश होता है. घर के बीचों-बीच पितरों की तस्वीर लगाने से मान सम्मान को हानि पहुंचती हैं. इससे पितृ दोष भी लगता है.
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पितरों की तस्वीर कभी भी ऐसे स्थान पर नहीं लगानी चाहिए जहां आपकी नजरें बार-बार पड़ती हों. माना जाता है कि इससे आपको मानसिक परेशानी पैदा हो सकती है. 
  • पितरों की तस्वीर कभी भी परिवार की फोटो के साथ नहीं लगानी चाहिए. वास्तु के अनुसार, घर के जीवित लोगों के साथ पितरों की तस्वीर लगाना अशुभ होता है. मान्यता है कि जिस जीवित व्यक्ति के साथ पितरों की तस्वीर लगी होती है, उनके जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है. 
  • उत्तर और पूर्व दिशा में भी पूर्वजों की फोटो नहीं लगानी चाहिए. इसे भगवान की दिशा माना गया है. इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से देवी-देवता रुष्ट हो जाते है. वास्तु शास्त्र कहता है कि पूजा घर की दीवारों पर भी पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इन तस्वीरों को लगाने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
  • घर में पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए. इस दिशा को यमराज के साथ पितरों की भी दिशा माना जाता है. आप घर के हॉल या मुख्य बैठक के दक्षिण दिशा में पितरों की तस्वीर लगा सकते हैं.
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पितरों की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनकी पूजा भी हमेशा दक्षिण और पश्चिम दिशा में होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें

जितिया व्रत पर खास संयोग, इस शुभ मुहूर्त में पूजा से बेटे को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 23 July 2026: टैरो राशिफल, मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
टैरो राशिफल 23 जुलाई 2026 मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई
Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा भाग्य
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से पहले जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगा भाग्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget