एक्सप्लोरर

Vastu Tips For 2023: नए साल से पहले घर आएं ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल की शुरुआत से पहले वास्तु से जुड़ी कुछ चीजें घर लाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कौन सी चीजें आप नए साल से पहले घर में ला सकते हैं.

Vastu tips for 2023: नए साल की शुरुआत में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है. नए साल में वास्तु के कुछ उपाय करके आप 2023 को सुख-समृद्धि से भरपूर बना सकते हैं.  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है. आने वाला नया साल आर्थिक, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए शुभ रहे इसलिए साल की शुरुआत में ही अपने घर में वास्तु से जुड़ी कुछ चीजें जरूर लाएं. माना जाता है कि इन्हें लाने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में. 

धातु का कछुआ

नई साल की शुरुआत से पहले अपने घर में धातु का कछुआ लाएं. ये कछुआ घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि लेकर आता है. वास्तु शास्त्र में धातु के कछुए को बहुत शुभ माना गया है. इसे समृद्धी का प्रतीक चिह्न माना जाता है. साल 2023  शुरू होने से पहले आप अपने घर में पीतल, कांसे या चांदी से बना कछुआ ला सकते हैं. ये किस्मत के दरवाजे खोल सकता है.

चांदी का हाथी

नव वर्ष 2023 शुरू होने से पहले अपने घर में चांदी का हाथी ले आएं. ध्यान रखें कि ये हाथी ठोस चांदी का होना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार ठोस चांदी के हाथी के प्रभाव से राहु और केतु का बुरा प्रभाव खत्म होने लगता है. इसे रखने से व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है और नौकरी में तरक्की होती है. चांदी का हाथी घर में शांति और सुख-समृद्धि लेकर आता है.

मोर पंख

मोर पंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. नया साल 2023 शुरू होने से पहले आप भी अपने घर में मोर पंख ला सकते हैं. वास्तु शास्त्र में मोरपंख को बहुत चमत्कारिक माना जाता है. इसे घर में रखने से राह में आने वाली सारी दिक्कतें दूर हो जाती हैं. घर में एक से तीन मोरपंख रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं.

मोती शंख

नए साल 2023 से पहले घर में मोती शंख ले आएं. मोती शंख की विधि-विधान से पूजा करें और इसे अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें. इससे घर में धन-संपत्ति का आगमन बना रहता है. मोती शंख रखने से बिजनेस और नौकरी में तरक्की होती है और धन लाभ होता है.

ये भी पढ़ें

नए साल में धन कुबेर और लक्ष्मी जी की ऐसी तस्वीर लगाएं घर में, बनी रहेगी सुख-सम़ृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget