एक्सप्लोरर

Tulsi Puja: तुलसी को जल अर्पित करते समय करें इन मंत्रों का जाप, सुख-समृद्धि का होगा वास

Tulsi Puja Niyam: तुलसी पौधा घर में रखने से सकारात्मकता आती है. तुलसी देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं और जिस घर में तुलसी होती है वहां खुशहाली आती है. तुलसी को जल देते समय कुछ मंत्र का जाप जरूरी है.

Tulsi Mantra: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है. धार्मिक दृष्टि से नियमित रूप से तुलसी की पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. शास्त्रों में तुलसी पूजन के कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. तुलसी के पौधे को घर में सही दिशा में रखने और विधि विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं तुलसी पूजन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

तुलसी पूजन के नियम

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में तुलसी मां की पूजा होती है वहां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है. तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से जल चढ़ाना चाहिए. तुलसी की पूजा हमेशा स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर ही करना चाहिए. शास्त्रों के मुताबिक तुलसी को सूर्योदय के बाद ही जल अर्पित करना चाहिए. रविवार के दिन तुलसी को ना तो छूना चाहिए और ना ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए. 

जल अर्पित करते समय करें इन मंत्रों का जाप 

तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने के भी खास नियम होते हैं. जल देते समय तुलसी मंत्र का जाप करना अधिक फलदायी होता है. तुलसी को जल देते समय इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. इस मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. तुलसी को जल अर्पित करते समय करें इस मंत्र का जाप.

मंत्र- महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते…

ये भी पढ़ें

घर में हो फिश एक्वेरियम तो टल जाती हैं मुश्किलें, रखने से पहले जान लें ये नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 19 अक्टूबर 2026: सिंह को नौकरी में मनचाहा बदलाव, तुला के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Tarot Horoscope 18 to 24 October 2026: तुला, कन्या और मीन को बंपर लाभ, पढ़ें मेष से मीन का टैरो भविष्यफल
टैरो कार्ड्स से जानें 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 19 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को पुराने निवेश से मुनाफा! पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें
आज का कन्या राशिफल 18 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का अहसास, बिजनेस में मंदी व सेल डाउन, कार्यक्षेत्र में आलोचना से बचें

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget