एक्सप्लोरर

तुला राशिफल 27 जून 2025: अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन व्यापार में गति दिखेगी, पढ़ें राशिफल

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 27 June 2025: तुला राशिफल वालों के लिए शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 27 June 2025: तुला राशिफल 27 जून,  शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी तुला राशि क्या कहती है.

तुला राशि परिवार राशिफल: आज का दिन पारिवारिक खर्चों को लेकर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. घर में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिससे भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्चों से बचें, वरना बजट गड़बड़ा सकता है. परिवार का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए आगे आएगा.

तुला राशि लव राशिफल: प्रेम जीवन में भावनाएं तो गहरी होंगी लेकिन व्यावहारिक परेशानियां आ सकती हैं. साथी के साथ छोटी-सी बात पर बहस हो सकती है, जिसे संभालना आपकी समझदारी पर निर्भर करेगा. विवाहित जीवन में भी खर्चों को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकल आएगा.

तुला राशि व्यापार राशिफल: बिजनेस की गति सामान्य से थोड़ी तेज होगी. कोई रुकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है, लेकिन आज कुछ ऐसे खर्च भी सामने आएंगे, जिन्हें आप टाल नहीं पाएंगे. व्यापार में कोई नया रिस्क लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.

तुला राशि नौकरी राशिफल: जॉब में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे. कोई पुराना लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है. बॉस आपके परिश्रम को सराह सकते हैं. ऑफिस में किसी सहयोगी से मदद मिलेगी, जिससे आपकी गति बढ़ेगी.

तुला राशि युवा राशिफल: युवाओं को आज फालतू के खर्चों से बचना चाहिए. मित्रों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी पढ़ाई या करियर को लेकर सजग रहें. आर्थिक योजना बनाकर चलें तो फायदा होगा.

तुला राशि हेल्थ राशिफल: सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी की जरूरत है. किसी करीबी की तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप व्यस्त रहेंगे. खुद को भी तनाव से दूर रखें और भरपूर नींद लें. मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम जैसी शिकायत हो सकती है.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोज़ी
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई चढ़ाएं और जरूरतमंदों को सफेद चीज़ों का दान करें.

FAQs
Q1. क्या आज धन उधार लेना सही रहेगा?
A1. नहीं, आज के दिन किसी से कर्ज लेने से बचें—इससे आपकी जमा पूंजी पर भी असर पड़ सकता है.

Q2. क्या आज व्यापार में निवेश करना ठीक रहेगा?
A2. सीमित और सोच-समझकर किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है, लेकिन बड़ा रिस्क फिलहाल टालें.

ये भी पढ़े: कन्या राशिफल 27 जून 2025: नए कार्य की शुरुआत शुभ, जिम्मेदारियों को समय पर निभाएं, पढ़े राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 17 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
क्या वांगचुक का अनशन धीरे-धीरे सरकार के लिए संकट बन रहा है? जानिए जंतर-मंतर के इस धरने का ज्योतिषीय भविष्य
जंतर-मंतर आंदोलन 2026: क्या जुलाई के ग्रहयोग सरकार पर बढ़ाएंगे दबाव?
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Tarot Rashifal 17 July 2026: टैरो राशिफल, मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
टैरो राशिफल 17 जुलाई 2026 मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget