एक्सप्लोरर

Guru Asta 2023: 1 अप्रैल को मीन राशि में अस्त होंगे गुरु, एक महीने तक इन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Guru Asta 2023 Date: गुरु के अस्त होने से शुभ परिणाम की प्राप्ति में देरी होती है. 1 अप्रैल को गुरु मीन राशि में अस्त होंगे. इसका प्रभाव कुछ राशियों पर खासतौर से पड़ने वाला है.

Guru Asta Effect On Zodiac: गुरु ग्रह को  ज्ञान और मांगलिक कार्यों का कारक माना जाता है. गुरु 1 अप्रैल को अपनी ही राशि मीन में अस्त हो रहे हैं. गुरु करीब एक माह तक इसी राशि में अस्त रहेंगे और 3 मई को उदित होंगे. बृहस्पति यानी गुरु ग्रह का अस्त होना वैदिक ज्योतिष में काफी महत्व रखता है. इसका अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है. गुरु के अस्त होने के बाद शुभ फलों की प्राप्ति में काफी अड़चनों का सामना करना पड़ता है. गुरु के अस्त होने का प्रभाव कुछ राशियों पर खासतौर से पड़ने वाला है. 3 मई तक इन राशि वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

3 मई तक सावधान रहें ये राशि वाले

मेष- गुरु के अस्त होने का प्रभाव मेष राशि के जातकों पर स्पष्ट रूप से पड़ने वाला है. 3 मई तक आपको काम में कई तरह की बाधा का सामना करना पड़ सकता है. आपके कई काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं. आपको महसूस होगा कि आपको भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है. अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं तो 3 मई के बाद ही आपकी ये तलाश पूरी हो सकती है.

वृष- गुरु के अस्त होने से वृष लग्न वालों की आय के स्रोतों में कमी आ सकती है. सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है वरना आप किसी बड़े कानूनी विवाद में फंस सकते हैं. पिता के साथ भी आपका मनमुटाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. कोई भी काम इस समय बहुत सोच-विचार कर ही करें.

कर्क- गुरु अस्त का प्रभाव कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र पर पड़ने वाला है. आपको अपने व्यापार में कड़ी मेहनत करनी होगी. आपके कई काम बनते-बनते रुक सकते हैं, लेकिन आपको परेशान नहीं होना है. अगले एक महीने तक आपकी लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. धैर्य बनाए रखें और सही दिशा में आगे बढ़ते रहें.

धनु- गुरु अस्त के प्रभाव से धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमजोरी आएगी. आपको कोई भी काम करने में डर लगेगा. इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. एक महीने तक आपको अपनी सेहत को लेकर बहुत सावधान रहना होगा.  

वृश्चिक- वृश्चिक लग्न वालों को मानसिक रूप से थोड़ा अधिक भार रहेगा. पेट भी ठीक नहीं रहेगा, इसलिए ऑयली चीजें खाने से परहेज करना होगा. इस अवधि में आपको बच्चों की पढ़ाई पर खास ध्यान देना होगा, अगर उनकी अच्छी पढ़ाई के लिए स्कूल बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इस ओर आगे बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें

शुभ शनि कराते हैं आकस्मिक धन लाभ और तरक्की, देते हैं ये संकेत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
अक्टूबर में 2 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, वक्री होंगे शुक्र-बुध; राजनीति से बाजार तक बड़े उलटफेर के संकेत
अक्टूबर में बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल: सूर्य-गुरु का गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री; जानें 5 महायोगों और देश-दुनिया पर प्रभाव

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget