एक्सप्लोरर

Budh Vakri 2023: बुध आज से चलेंगे वक्री चाल, बढ़ाएंगे 3 राशियों के कष्ट, जानें दुष्प्रभाव कम करने के आसान उपाय

Mercury Retrograde in Sagittarius: 13 दिसंबर को बुध धनु राशि में उल्टी चाल चलने जा रहे हैं. बुध के वक्री होने से कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं. जानते हैं कुछ उपायों के बारे में.

Mercury Retrograde 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, ज्ञान, सोचने की क्षमता और बेहतर तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल के कारक हैं. बुध आज यानी 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर धनु राशि में वक्री होने जा रहे हैं और यहां वो 28 दिसंबर तक इसी वक्री अवस्था में ही मौजूद रहेंगे. इसके बाद वो वक्री गति मेंवृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 

बुध की उल्टी चाल कुछ राशियों की परेशानी बढ़ाने वाली है. बुध के वक्री होने पर सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है. रिश्तों और करियर में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं कि बुध की वक्री चाल किन लोगों के लिए कष्टकारी रहेगी और इनसे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध की उल्टी चाल अच्छी नहीं रहेगी. आपको संवाद और संचार कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खासतौर से जो लोग दार्शनिक सलाहकार, शिक्षक या राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अपनी कठोरी वाणी से नुकसान उठाना पड़ सकता है. बुध के वक्री काल के दौरान आपके रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)

बुध के वक्री होने से मिथुन राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. इसके अशुभ प्रभाव से आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है. आपके वैवाहिक जीवन में कुछ कलह या गलतफहमी बढ़ सकती हैं. इस राशि के लोग भ्रमित होग कर कुछ गलत फैसला भी ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. व्यापार में भी घाटा भी हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री अवस्था अच्छी नहीं रहने वाली है. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. इस दौरान आपको कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. आपका आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है. इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं. पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले जातकों को भी घाटा हो सकता है.

बुध के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर स्थिति में हैं तो अगले 16  बुधवार तक धार्मिक स्थल पर दूध या चावल का दान करें. हर बुधवार को कौवे को भोजन खिलाएं. दुर्गा माता के मंदिर में जाकर उन्हें हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें. इस दिन कम से कम 100 गाय को हरा चारा खिलाना उत्तम फलदायी रहेगा. बुधवार के दिन अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखकर बाहर निकलें. बुधवार के दिन अपने घर पर 9 कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोजन कराने लाभ होता है.

ये भी पढ़ें

नए साल में घर में जरूर लगाएं ये 4 पौधे, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August Eclipse 2026: अगस्त में लगेंगे 2 ग्रहण, लेकिन क्या रक्षाबंधन और श्रावण अमावस्या पर पड़ेगा असर?
August Eclipse 2026: अगस्त में लगेंगे 2 ग्रहण, लेकिन क्या रक्षाबंधन और श्रावण अमावस्या पर पड़ेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है?
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है?
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
24 जुलाई से शुरू हुआ ग्रहों का बड़ा फेरबदल, नौकरी-धन और रिश्तों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
आज 24 जुलाई से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, अगस्त 2026 तक इन 5 बड़े बदलावों का सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget