एक्सप्लोरर

Lakshmi Ji : लक्ष्मी पूजा का आज बना है अत्यंत शुभ योग, शुक्रवार को इस विधि से जलाएं धन की देवी के नाम का दिया, बनी रहेगी कृपा

Lakshmi Ji : शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज शुभ संयोग बना हुआ है. शुक्रवार को एकादशी की तिथि है. इसे षटतिला एकादशी भी कहा जाता है.

Lakshmi Ji : पंचांग के अनुसार आज यानि 28 जनवरी 2022, शुक्रवार को माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. शास्त्रों में इस एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी भी कहा जाता है. शुक्रवार के दिन एकादशी की तिथि पड़ने के कारण इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ वैभव की देवी लक्ष्मी जी का आशीर्वाद पाने का शुभ संयोग बना हुआ है.

शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति
पंचांग के अनुसार 28 जनवरी 2022 को चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है. इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा हे और ज्येष्ठा नक्षत्र है. इस दिन वृषभ राशि में राहु,वृश्चिक राशि में केतु और चंद्रमा, धनु राशि में मंगल और शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनी हुई है. यहां पर ग्रहों के राजा सूर्य, कर्मफलदाता शनि देव और ग्रहों के राजकुमार बुध एक साथ बैठे हुए हैं. वहीं  देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं.

Shattila Ekadashi 2022 : षटतिला एकादशी के दिन क्या है तिलों का महत्व, कैसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न

लक्ष्मी जी की पूजा
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की विशेष पूजा का विधान है. माना जाता है कि इस दिन विधि पूर्वक लक्ष्मी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी जी को नियम और अनुशासन अधिक प्रिय हैं. इसलिए लक्ष्मी पूजन से जुड़ी चीजों में नियमों को विशेष ध्यान जाना चाहिए.  शुक्रवार शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं. घर के सभी सदस्यों पर लक्ष्मी जी का आशीर्वाद बना रहता है. 

शुक्रवार को ऐसे जलाएं 'दीपक'
ऋगवेद के अनुसार दीपक में देवताओं का वास माना गया है. इसीलिए पूजन से पहले दीपक जलाने की परंपरा है. इसके साथ ही किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व दीप को प्रज्वलित करते हैं. शास्त्रों के अनुसार दीपक को सदैव भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने ही प्रज्वलित करना चाहिए. घी का दीपक अपने बाएं हाथ की तरफ रखकर जलाएं और तेल का दीपक हमेशा दाईं ओर रखकर जलाना चाहिए. 

दीपक की बाती- दीपक की बाती का भी विशेष महत्व है. घी की बाती जला रहे हैं तो दीपक में रुई की बाती का प्रयोग करना उत्तम माना गया है, वहीं जब तेल का दीपक जलाते हैं तो लाल धागे की बाती बनाना चाहिए. दीपक जलाने के बाद उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कई बार इस बात का लोग ध्यान नहीं रखते हैं जिस कारण नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. दीपक को कभी कोनों में नहीं रखना चाहिए. दीपक को सदैव पश्चिम दिशा में न रखना चाहिए. पूजा में खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

पति की प्यारी और सास की दुलारी होती हैं इस राशि की लड़कियां कभी नहीं करती हैं निराश

लक्ष्मी जी की आरती (Lakshmi Ki Aarti)
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जगमाता।
सूर्य, चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
तुम पाताल निवासनी, तुम ही शुभ दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशनी, भवनिधि की त्राता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्तु न कोई पाता।
खान पान का वैभव सब तुमसे आता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
शुभ्र गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
महालक्ष्मी जी की आरती जो कोई नर गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता।।
ओम जय लक्ष्मी माता।
लक्ष्मी माता की जय, लक्ष्मी नारायण की जय।

यह भी पढ़ें:
Astrology : इस राशि की लड़कियां धन कमाने में लड़कों को भी छोड़ देती हैं पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Surya Gochar 2026: मित्र राशि कर्क में सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गुड लक
Tarot Rashifal 16 July 2026: टैरो राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके भाग्य में है प्रमोशन और किसे उठानी पड़ सकती है बड़ी चुनौती
टैरो राशिफल 16 जुलाई 2026 मेष से लेकर मीन राशि तक, जानिए किसके भाग्य में है प्रमोशन और किसे उठानी पड़ सकती है बड़ी चुनौती
Kark Sankranti 2026: इस साल कब है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Kark Sankranti 2026: इस साल कब है कर्क संक्रांति? जानें तिथि, पुण्यकाल मुहूर्त, महत्व और पूजा का शुभ समय
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget