एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope : वृष राशि वाले बनाए नए मित्र, बढ़ाना होगा सामाजिक दायरा

Monthly Horoscope : वृष राशि वालों के लिए यह माह ( 01 मार्च 2022 कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का मासिक राशिफल.

Taurus Monthly Horoscope : इस माह आपको पिछले कार्य का लाभ अब मिलने जा रहा है. इस समय राज्य पक्ष से बनने वाले काम बनेंगे. सकारात्मक ग्रह धर्म कर्म में रुचि बढ़ाएगें और आप अनुष्ठानों पर या तीर्थाटन पर या धार्मिक पुस्तकों पर कुछ खर्च भी आकर्षित नजर आएंगे. वृष राशि वालों को सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेना भारी पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर स्वयं को अपडेट करने के लिए गुरु व वरिष्ठों के आस-पास रहना चाहिए, उनसे मार्गदर्शन प्राप्त होगा. कार्य पूर्ण होंगे इस बार संदेह नहीं है. वर्तमान में चल रही ग्रहों की स्थिति संकित विचारधारा को अपनाने में मजबूर कर सकती है, ऐसे में सभी को अपना मित्र बनाना चाहिए. अनजाने में हुई गलतियों की क्षमा मांगनी चाहिए. यदि जाने अनजाने किसी का दिल दुखाया हो तो उनसे बातचीत कर रिश्तों को मजबूत करें ऐसा करने से  आपके दिल का बोझ भी कम होगा.

आर्थिक एवं करियर-  मार्च में नौकरी संबंधी विवाद शांत होने की उम्मीद है. नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी राय मानी जायेगी. महत्वपूर्ण स्थिति को मजबूत करने के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह उत्तम रहेगा. ऑफिशियल कार्यों की जिम्मेदारी के लेकर लापरवाही करना यह माह ठीक नहीं, कार्य के प्रति सजग होकर रहना चाहिए. जो भी कार्य करें उसे पहले से ही प्लान करना होगा.  एक बात का ध्यान रहें कि कार्यों को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल न करें.  व्यापारियों को अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए. जो नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या उसकी योजना तैयार कर रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें. व्यापार को बढ़ाने के लिए यदि आप निवेश करने की प्लानिंग कर रहे थे, तो इस माह निवेश कर व्यापार को बढ़ाने पर जोर देना होगा. 

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में चेस्ट इन्फेक्शन जैसी दिक्कत हो सकती है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें. मार्च माह में संतुलित आहार को महत्व देना होगा, बहुत गरिष्ठ और तला व चिकनाई युक्त भोजन आपको दिक्कत दे सकता है.  होली की गुजिया व मिठाई को दूर से ही प्रणाम करना अच्छा रहेगा, क्योंकि इस बार भोजन में वसा की मात्रा भी कम रखनी है, हृदय स्वस्थ रहे इसके लिए इस माह कोलेस्ट्रॉल की जांच भी कराते रहें. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है की भारी सामान उठाने से बचें, क्योंकि ग्रहों की नकारात्मक स्थिति मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द दे सकती है. पेट दर्द की समस्या हो सकती है, गरीष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें.अपनी दिनचर्या को अव्यवस्थित न होने दें. समय पर भोजन करें और समय पर ही सोए, क्योंकि अधिक तनाव व भागादौड़ स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं.

परिवार एवं समाज-  इस माह पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है, लेकिन विवादों से बचना होगा.परिवार में स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है, तो वहीं दांपत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी. सोशल नेटवर्क के माध्यम से बने नये संपर्कों से लाभ हो सकता है. बड़ों का सम्मान करें, खासकर युवा वर्ग उनसे बातों में कुतर्क न करें अन्यथा दंड का भागी होना पड़ सकता है. जनसंपर्क से जुड़े लोगों को एक्टिव रहना होगा. मां को यदि थायराइड की समस्या है तो उन्हें अपने खानपान व अपनी दिनचर्या को ठीक करने की सलाह दें.

मंगल की मकर राशि में शनि देव के साथ बनेगी युति, विवाद, लड़ाई और तनाव की बन सकती है स्थिति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

इस बार बन रहा है 'अग्नि पंचक' का योग, जानें ये कब से कब तक रहेगा, न करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी
आज का कन्या राशिफल 19 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से सुख-सुविधाओं का आनंद, पुश्तैनी व्यापार की बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget