एक्सप्लोरर

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वाले इस सप्ताह किसी के बहकावे में न आएं, परिवार संग कर सकते हैं कहीं घूमने जाने का प्लान

Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह ( 7 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Taurus Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपकी उन्नति लक्ष्य तक पहुंचाने में सहयोग करेगी. अच्छा स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा, इस सप्ताह नेटवर्क को बढ़ाते हुए अच्छे संबंध स्थापित करना चाहिए. सप्ताह मध्य में चिंतन-मनन की तरफ आकर्षित रहेंगे. मन में धार्मिक प्रवृत्ति भी बढ़ेगी. समाज के कार्यों में लोगों से अपार सहयोग बढ़ेगा. सभी काम बहुत तेजी के साथ करें. थोड़ा सा भी आलस्य काम को खराब करने में देर नहीं करेगा. सप्ताह अंत तक आते-आते मानसिक रूप से चिंता बढ़ेगी परंतु इसके कारण अपने समय को व्यर्थ न करें. काम की ओर सकारात्मक रूप से अग्रसित रहें. यदि कोई लक्ष्य निर्धारण कर रखा है तो उसे साधकर रखने की सलाह है. किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव नहीं रखना है. बाहरी विवादों को घर तक न लाएं.
 
आर्थिक एवं करियर- वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है. ऑफिस में कार्यों को प्लानिंग करना अच्छे परिणाम दिलाएगा. ग्रहीय स्थितियां आजीविका के क्षेत्र में उन्नति दिखा रही है संस्थान के प्रति मन में उच्चाटन का भाव रहेगा. मन से प्रसन्नता को कम न होने दें. निगेटिव बात दिमाग में घर कर सकती है, परंतु सकारात्मक पहलुओं पर वर्तमान में विचार करना लाभकारी रहेगा. व्यापार में प्रतिद्वंद्विता पराकाष्ठा पर रहेगी, लेकिन बिना घबराए व्यापार को आगे बढ़ाने का प्लान करना चाहिए. विरोधी मार्ग से भटकाने का कार्य करेंगे जिसको लेकर अलर्ट रहना होगा. प्रॉपर्टी डीलर कानूनी दांव पेच से बचें अन्यथा बड़ी समस्याएं पैदा हो सकती है. खुदरा व्यापारी आर्थिक चिंताओं को लेकर परेशान होने के बजाय, यदि समस्या को सुलझाने का मार्ग खोजेंगे तो कोई न कोई सुझाव अवश्य मिलेगा. 
 
स्वास्थ्य- वृष राशि वालों को इस सप्ताह फिटनेस को लेकर एक्टिव रहना चाहिए. शरीर यदि स्वस्थ रहेगा तो मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा. यह ठान लें कि दिनचर्या में  योग व व्यायाम शामिल करना ही है, इससे आपकी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं कम हो जाएंगी. ओवरवेट को कंट्रोल करें, जिसको लेकर खानपान में ऑयली और जंक फूड आइटम्स से दूरी बनानी होगी. हृदय रोगी इस बार रूटीन चेकअप अवश्य कराएं. डायबिटीज रोगी मीठे के अधिक सेवन से बचें. खानपान में सफाई का विशेष ध्यान रखें अन्यथा अनहाइजीनिक फूड पेट संबंधी दिक्कते दे सकता है. अनावश्यक चिंता से इस समय दूर रहना होगा, क्योंकि इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.
 
परिवार एवं समाज- वृष राशि वालों को इस सप्ताह घरेलू वातावरण अच्छा बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे. इस राशि की महिलाएं आनंदित रहेंगी. पारिवारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी, बस आपको परिस्थिति ऐसी बनाए रखनी होगी. घर में भजन-कीर्तन का आयोजन करना चाहिए, ऐसा करने से परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करने का मौका प्राप्त होगा. आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी. जीवनसाथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाए. विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है, लेकिन ध्यान रहें बिना जांचे परखे हां न कहें. सप्ताह अंत तक पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. 

वृष राशि वाले खोज पाएंगे धैर्य के साथ मुश्किलों का समाधान

मेष, सिंह और धनु राशि वाले सावधान रहें, जानें अपना राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget