एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: आज चैत्र अमावस्या पर लगने वाले 'पूर्ण सूर्य ग्रहण' का देश-दुनिया पर क्या असर होगा, जानें

Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को चैत्र अमावस्या के दि लगेगा. ज्योतिष के अनुसार 15 दिन के अंतराल में 2 ग्रहण लगने से भूकंप, मतभेद, मानसिक बेचैनी जैसी संभावनाएं पैदा हो सकती है.

Surya Grahan 2024: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) से एक दिन पहले साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगेगा. इससे पहले 25 मार्च को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था, जो भारत में दिखाई नहीं दिया था.
 
ग्रहण काल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है. ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए. ऐसे में 08 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? कितने बजे लगेगा और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा आईए जानते है-
 
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2024 Time)
सोमवार को सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya 2024) पर 8 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से मध्य रात्रि 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी. यह सूर्य ग्रहण मीन राशि, स्वाती नक्षत्र में लगेगा. 

चंद्रमा (Moon) के सबसे नजदीक होने के चलते ये 50 सालों का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 7.5 मिनट तक रहेगा. इस दौरान आसमान में सूर्य नजर नहीं आएगा, सिर्फ उसका कोरोना दिखाई देगा.
 
ऐसे में ग्रहण के क्षेत्र में मौजूद लोग पृथ्वी के करीब मौजूद बृहस्पति और शुक्र ग्रहों के साथ धूमकेतु को भी को सीधे देख सकेंगे.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण ? (Surya Grahan 2024 Live)

हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. लेकिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, केंटुकी, ओहियो, न्यूयॉर्क, पश्चिम यूरोप, उत्तर दक्षिण अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक, आर्कटिक आदि कई जगहों पर नजर आएगा, यहां इसका प्रभाव और सूतककाल मान्य रहेगा.
 
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) से 12 घंटे पहले सूतक (Sutak) लग जाता है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है. सूतक काल के दौरान मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए और ग्रहण की समाप्ति के बाद सूतक काल खत्म हो जाता है. फिर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.

सूर्य ग्रहण 2024- भविष्यवाणी और राशियों पर प्रभाव

2 पूर्ण ग्रहण सूर्य और चंद्र ग्रहण यदि पास-पास पड़ रहे हैं, तो ग्रहण के कुछ दिन पहले या बाद में भूकंप, आपसी मतभेद, मानसिक बेचैनी जैसी संभावनाएं रह सकती है.  
 
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ और मान सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे. साथ ही कुटुम्ब-परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा.
 
नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को भी पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 
 
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रशासनिक कौशल, बुधादित्य योग से गुडलक, बिज़नेस एसेट्स में वृद्धि व वर्कप्लेस पर नए संपर्क
आज का वृषभ राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से बढ़ेगा प्रशासनिक कौशल, बुधादित्य योग से गुडलक, बिज़नेस एसेट्स में वृद्धि व वर्कप्लेस पर नए संपर्क
आज का मेष राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ, मधुर वाणी से निकलेंगे अटके काम, ट्रेनिंग से जॉब ग्रोथ व दांपत्य में सुख
आज का मेष राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से धन लाभ, मधुर वाणी से निकलेंगे अटके काम, ट्रेनिंग से जॉब ग्रोथ व दांपत्य में सुख
21 अक्टूबर दैनिक राशिफल: सुबह 07:01 पर चंद्रमा का कुंभ में गोचर, दोपहर बाद एकादशी लगते ही इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
21 अक्टूबर दैनिक राशिफल: सुबह 07:01 पर चंद्रमा का कुंभ में गोचर, दोपहर बाद एकादशी लगते ही इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget