एक्सप्लोरर

Sun Transit 2022: वृश्चिक राशि में सूर्य को गोचर, इन राशियों को दे सकता है हानि और परेशानी

Sun Transit 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. कुछ ही घंटों में सूर्य शुक्र की राशि तुला को छोड़कर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे.

Sun Transit 2022, surya gochar 2022, horoscope, Rashifal in Hindi: 16 नवंबर 2022, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पंचांग के अनुसार बुधवार की शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा सूर्य राशि बदलेंगे. इस दिन वृश्विक संक्रांति है. यानि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य, तुला राशि में अपनी यात्रा को पूर्ण करने के बाद भूमि, युद्ध, रक्त और साहस आदि के कारक मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे. सूर्य का गोचर कुछ राशि वालों को परेशानी भी दे सकता है. ये राशियां कौन सी हैं आइए जानते हैं-

मेष राशि (Aries)- सूर्य का गोचर आपके लिए विशेष है. आपके आठवें भाव में ये गोचर करेंगे. कुंडली का 8वां घर अचानक होने वाली घटना और दुर्घटनाओं का भी कारक माना गया है. इसलिए इस दौरान वाहन प्रयोग में विशेष सावधानी बरतें. इसके साथ ही यदि कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो उसके लिए अच्छा समय रहेगा. सूर्य गोचर के दौरान विवादों से बचकर रहने का प्रयास करें. नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. सेहत का ध्यान रखें. कुछ चुनौतियां आ सकती है. खानपान पर उचित ध्यान दें.

मिथुन राशि (Gemini)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सबसे अधिक चुनौतियां लेकर आ रहा है. इसलिए विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है. सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली छठा घर बीमारी, शत्रु आदि का माना गया है. सूर्य गोचर के दौरान शत्रु सक्रिय हो सकते हैं. ऑफिस में भी आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपके काम को कोई दूसरा केश करा सकता है. ननिहाल पक्ष से संबंध मधुर रखने का प्रयास करें.व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. किसी की निंदा न करें. संयम और धैर्य बनाए रखें. इन सब के बाद भी तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

धनु राशि (Sagittarius)- आपकी राशि का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति है. आपकी राशि में सूर्य गोचर कर फल कुछ मामलों में शुभ परिणाम प्रदान करने जा रहा है. लेकिन इसके साथ ही प्रेम संबंधों में कुछ बाधा भी प्रदान कर सकता है. यदि आप लव रिलेशनशिप में है और शादी की बात को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो सोच समझ कर कदम आगे बढ़ाएं. जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हैं. उन्हें यात्राएं करनी पड़ सकती है. वहीं प्रमोशन की नींव भी तैयार होगी. बॉस को प्रसन्न रखें. सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है.

मीन राशि (Pisces)- सूर्य का राशि परिवर्तन आपको किसी नए स्थान की सैर करा सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. सूर्य का गोचर आपके खर्चों में भी वृद्धि करेगा. मोबाइल स्क्रीन पर यदि अधिक समय व्यतीत करते हैं तो आंखों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. डाक्टर की सलाह भी लेनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को पाना होगा, नहीं तो आप पीछे रह सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी. लेकिन जो लोग दिल की किसी बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सावधानी बरतनी होगी.

Weekly Horoscope: वृष,कर्क,कन्या, तुला राशि वाले न करें ये काम,सभी राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget