एक्सप्लोरर

Shaniwar Upay: आज शनिवार को कर लें ये अचूक उपाय, 2 दिन बाद शनि अस्त होकर देने वाले हैं घोर कष्ट

Shaniwar Upay: पंचांग के अनुसार, शनि 30 जनवरी को अस्त होने जा रहे हैं. शनि अस्त होकर कुछ लोगों की मुसीबत बढ़ाएंगे. ऐसे में इससे बचने के लिए आज शनिवार को ये अचूक उपाय रामबाण साबित होगा.

Shaniwar Upay: ज्योतिष में शनि को क्रूर एवं महाक्रोधी ग्रह माना गया है. शनि किसी के साथ रहम नहीं करते हैं. यही कारण है कि शनि के नाम से ही लोग भयभीत हो जाते हैं. इन्हें न्याय का देवता भी कहते हैं. शनि देव लोगों को उनके कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं. शनि देव जिससे नाराज होते हैं, उस पर अशुभ प्रभाव डालते हैं.

पंचांग के अनुसार शनि 17 जनवरी 2023 से कुंभ राशि में संचरण कर रहें हैं. कुंभ में शनि गोचर से कुंभ राशि, मकर राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है तो वहीँ कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो गया है. ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव बहुत कष्टकारी माना गया है.  

पंचांग के अनुसार 2 दिन बाद शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहें हैं. ऐसे में कुछ राशियों के लोगों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है. शनि की बुरी नजर से और इस चुनौतीपूर्ण समय से बचने के लिए आज शनिवार का दिन बेहद शुभ और उपयोगी है क्योंकि शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शनि देव अति प्रसन्न होगें और अपनी कृपा बरसाएंगे. शनि देव की कृपा से हर मुसीबत से छुटकारा मिलेगा. आइये जानें इन उपायों को.

शनिवार के उपाय (Shaniwar Upay)

आज शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनि की बुरी नजर से मुक्ति मिलती है.

  • जरूरतमंद लोगों के प्रति सेवा का भाव बनाए रखें तथा कुष्ट रोगियों की सेवा करें, दवा-पट्टी का दान करें.
  • शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं और नियमित रूप से 11 छाया दान करें.
  • हर शनिवार के दिन शाम को शनि चालीसा और शनि मंत्रों का जाप करें.
  • शनिवार के दिन शनि कि पूजा करने के बाद शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.
  • घर में शमी का पौधा लगाएं.
  • जीव-जंतुओं की बेहतरी के लिए प्रयास करें. इन्हें नुकसान न पहुंचाएं. प्रकृति की सेवा करें.
  • नियम न तोड़ें और अनुशासन का पालन करें. किसी के साथ अन्याय न करें क्योंकि शनि देव अन्याय करने वाले को कठोर दंड देते है.
  • शनिवार के दिन नारियल का मुंह काटकर उसमें शक्कर और आटा भर दें. इसके बाद इसे चीटियों के स्थान पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते है और आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें

Shani Ast 2023: 30 जनवरी से पूरे 33 दिनों तक शनि रहेंगे अस्त, ये चार राशियां हो जाएं सावधान 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का आखिरी सप्ताह क्यों है खास?
तुला राशि पर 3 बड़े ग्रहों का असर: अक्टूबर में प्यार और पैसे के मोर्चे पर बड़ा बदलाव, जानें पूरी स्थिति
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
Kal Ka Rashifal 14 October 2026: बुधवार को आयुष्मान व सर्वाअमृत योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कर्क का लगेगा जैकपॉट और कन्या का 'गोल्डन डे'!
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget