एक्सप्लोरर

भारत में एक ऐसा गांव जहां चोर चोरी करने से घबराते हैं, जबकि घरों में भी नहीं लगते हैं ताले

Shani Shingnapur: शनि शिंगणापुर शनि देव के मंदिर के लिए मशहूर है लेकिन इस जगह की एक और खासियत है. यहां आज भी घरों में दरवाजे नहीं लगाए जाते हैं. जानते हैं इस गांव की खासियत के बारे में.

Shani Dev: कल यानी 19 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी. इस दिन किए गए विशेष पूजा पाठ से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. शनि जयंती के मौके पर जानते हैं शनि देव के खास मंदिर शनि शिंगणापुर के बारे में. माना जाता है कि शनिदेव का जन्म यहीं हुआ था. शनि शिंगणापुर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित एक गांव है, जो अपने शनी देवता के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. यह जगह अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है.

शनि शिंगणापुर की खास बात

शनि शिंगणापुर शनि देव के मंदिर के लिए मशहूर है लेकिन इस जगह की एक और खासियत है. यहां आज भी घरों में दरवाजे नहीं लगाए जाते हैं. इस गांव में किसी भी घर में दरवाजा नहीं है. हैरानी की बात यह है कि यहां चोरियां भी नहीं होतीं हैं. इसके अलावा लोगों के घरों में आलमारी भी नहीं होती है. यहां के लोग किसी भी तरह के ताले का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

खुद रक्षा करते हैं शनि देव

शनि शिंगणापुर के लोगों का मानना है कि इस गांव की रक्षा स्वयं शनि देव करते हैं और उन्हें खुद किसी भी तरह की सुरक्षा करने की जरूरत नहीं है. मान्यता है कि यहां के हर घर पर शनि देव खुद नजर रखते हैं इसलिए यहां किसी भी प्रकार की कोई चोरी नहीं होती है. अगर कोई चोरी करता भी है तो शनि देव स्वयं उसे दंड देते हैं. यहां गलत काम करने वाले लोग शनि देव के नाम मात्र से ही डर जाते हैं.

शनि शिंगणापुर के घरों में ही नहीं बल्कि दुकानों में भी ताले नहीं लगते हैं. अपनी कीमती चीजें जैसे कि गहने, कपड़े, रुपए-पैसे आदि रखने के लिए यहां के लोग थैली और डिब्बे का इस्तेमाल करते हैं. केवल पशु-पक्षियों से से सुरक्षा के लिए यहां दरवाजे को बांस से ढका जाता है.यहां ईंट-पत्थर और सीमेंट से बने घर हैं लेकिन फिर भी दरवाजों में किवाड़ नहीं हैं. 

शनि के प्रकोप से मिलती है मुक्ति

मान्यता है कि जो भी लोग भी शनि के प्रकोप जैसे शनि की ढैय्या या साढ़े साती से पीड़ित हैं उन्हें शनि जयंती पर शनि शिंगनापुर मंदिर में जाकर दर्शन अवश्य करने चाहिए. यहां आकर शनि के दर्शन मात्र से ही सारे दोष दूर हो जाते हैं. यहा आकर विधि पूर्वक शनि देव की पूजा-अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें

बिल गेट्स की राशि में छिपा है अमीर बनने का राज, इस राशि वाले पत्थर को भी बना देते हैं सोना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास 2026, 120 दिनों तक भगवान विष्णु रहेंगे योगनिद्रा में, क्या-क्या रहेगा वर्जित?
25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास 2026, 120 दिनों तक भगवान विष्णु रहेंगे योगनिद्रा में, क्या-क्या रहेगा वर्जित?
Guru Ast 2026: 15 जुलाई को कर्क राशि में अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
15 जुलाई को कर्क राशि में अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें किन राशियों को रहना होगा सतर्क
Finger Mole Meaning: उंगली पर दिखने वाला छोटा काला दाग कहीं बड़ी चेतावनी तो नहीं?
क्या आपकी उंगली पर भी है काला तिल? जानिए किस संकट का देता है संकेत
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज बन रहा साल का सबसे पुण्यदायी संयोग! इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
राशिफल 14 जुलाई 2026: आज दोपहर 3:15 के बाद शुरू होगा शुभ समय, जानें आपकी राशि पर क्या असर होगा

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget