एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग

Shani Jayanti 2022 Date: इस बार शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या और सर्वार्थ सीधी योग के महासंयोग बन रहा है. इस दिन शनि उपासना अति शुभदायक होगी.

Shani Jayanti 2022 Date, Somvati Amavasya: हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल 2022 शनि जयंती (Shani Jayanti) पर सोमवती अमावस्या और सर्वार्थसिद्धि योग के महासंयोग का निर्माण हो रहा है. सोमवती अमावस्या के दिन गंगा नदी में या किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान देने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन नदियों में स्नान करने और दान देने से असीम पुण्य फल की प्राप्ति होती है.   

पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को पड़ रही है. शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन सर्वार्थ ​सिद्धि योग और सुकर्मा योग का भी निर्माण हो रहा है. ऐसे में शनि देव की पूजा और अधिक पुण्य फलदायी होगी.

शनि जयंती 2022 तिथि शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ अमावस्या तिथि की शुरुआत: 29 मई, रविवार, दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से
  • ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन: 30 मई, सोमवार, शाम 04 बजकर 59 मिनट पर
  • शनि देव की पूजा: 30 मई को  
  • सोमवती अमावस्या 2022: स्नान एवं दान, 30 मई को प्रात:काल से प्रारंभ

शनि जयंती पर सोमवती अमावस्या व्रत भी

इस बार शनि जयंती यानी ज्येष्ठ अमावस्या सोमवार के दिन नदी में स्नान करें, पितरों का तर्पण करें और दान करें. इससे पुण्य की प्राप्ति होगी. इसी दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं वट सावित्री व्रत भी रखती हैं. बरगद के वृक्ष की पूजा करती है और धन, धान्य, सुख, वैभव की प्राप्ति के लिए उपाय भी करती है.

सर्वार्थसिद्धि योग में मानेगी शनि जयंती

शनि जयंती के दिन यानी 30 मई को सर्वार्थ ​सिद्धि योग सुबह 07:12 बजे से शुरु होकर अगले दिन 31 मई मंगलवार को प्रात: 05:24 बजे तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में शनि देव की पूजा अर्चना से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी. शास्त्रों में सर्वार्थ ​सिद्धि योग को कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला बताया गया है तथा इस योग में किए गए पूजा पाठ का सुंदर फल प्राप्त होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
August Born Personality: अगस्त में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? ज्योतिष और अंक ज्योतिष बताते हैं 8 खास खूबियां
Kal Ka Rashifal 15 July 2026: बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव, बुधवार को मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा लाभ, मीन राशि रहे सतर्क!
बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव, बुधवार को मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा लाभ, मीन राशि रहे सतर्क!
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget