एक्सप्लोरर

Shani Dev: कितनी स्त्रियों से हुआ था शनि देव का विवाह? आखिर क्यों पत्नी से शनि देव को मिला था श्राप, जानें

Shani Dev: शनि देव को न्याय और दण्ड का देवता कहा जाता है. वे कर्मों के अनुसार लोगों को दंड देते हैं. लेकिन एक बार शनि देव को उनकी पत्नी द्वारा ही श्राप का भागी बनना पड़ा था. जानें रोचक घटना.

Shani Dev: शनि देव को धर्मराज कहा जाता है. शनि देव को दण्डाधिकारी की उपाधि दी गई है. लोगों को उनके कर्मों के अनुसार शनि देव का शुभ-अशुभ फल मिलता है. कहते हैं कि व्यक्ति यदि भूलवश भी कोई गलती कर दे तो वह शनि देव के दंड के विधान से बच नहीं पाता है. यही कारण है कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कुंडली में शनि की स्थिति ठीक रहे और उसे शनि दोष से पीड़ित न होना पड़े. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार शनि देव को भी श्राप का भागी बनना पड़ा था.

शनि की कथा (Shani Katha)

शनि देव को उनकी पत्नी द्वारा ही श्राप दिया गया था. इस श्राप ने आज तक शनि देव का पीछा नहीं छोड़ा, जिस कारण वे सिर झुकाकर चलते हैं. जानते हैं शनि देव की पत्नी और इस पौराणिक कथा के बारे में. लेकिन इससे पहले ये जानते हैं कि शनि देव की कुल कितनी पत्नियां हैं. 

ये हैं शनि देव की पत्नियां- धार्मिंक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव की कुल 8 पत्नियां हैं. 

  1. ध्वजिनी
  2. धामिनी
  3. कलहप्रिया
  4. कंकाली
  5. तुरंगी
  6. कंटकी
  7. महिषी
  8. अजा

शनि देव को मिला था पत्नी से श्राप
पुराणों में भी शनि कथा का जिक्र है. ब्रह्मपुराण के अनुसार, शनि देव श्री कृष्ण के बहुत बड़े भक्त थे. वे अपना ज्यादातर समय श्रीकृष्ण की उपासना में ही व्यतीत करते थे. एक बार की बात है जब शनि देव की पत्नी को संतान प्राप्ति की इच्छा हुई. इसके लिए वह शनि देव के पास पहुंची. लेकिन शनि देव कृष्ण भक्ति में लीन थे. पत्नी के खूब कोशिशों के बाद भी शनि देव का ध्यान भंग नहीं हो पाया. इसके बाद शनि देव की पत्नी को क्रोध आ गया और उन्होंने क्रोध में ही शनि देव को श्राप दे दिया. पत्नी ने कहा कि आज के बाद जिस व्यक्ति पर शनि देव की दृष्टि पड़ेगी वह तबाह हो जाएगा.

जब शनि देव ध्यान से जागे तो शनि देव को भूल का आभास हुआ और उन्होंने पत्नी को मनाने की कोशिश की. इसके लिए शनि देव ने क्षमा भी मांगी. लेकिन शनि देव की पत्नी के पास श्राप को निष्फल करने की शक्ति नहीं थी. इसी घटना के बाद से शनि देव अपना सिर नीचे करके चलने लगे, जिससे की उनकी दृष्टि से किसी का अकारण विनाश न हो.

ये भी पढ़ें - Rajyog in Kundali: इन 4 राशियों की कुंडली में जन्मजात होता है राजयोग, खूब कमाते हैं नाम और धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget