एक्सप्लोरर

Shani Dev: नये साल के पहले महीने में इन राशियों पर शनि हो जाएंगे भारी, साढेसती और ढैया का कष्टकारी समय होगा शुरू

Shani Sade Sati Effect 2023: पंचांग के मुताबिक, 17 जनवरी 2023 को शनि देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. आइये जानें इस नए साल में शनि किस राशि पर हो रहें हैं भारी.

Shani Sade Sati Dhaiya Effect 2023, Shani dev: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को विशेष स्थान है. ये ग्रहों के राजा सूर्य के पुत्र हैं लेकिन ये दोनों आपस में शत्रु भी हैं. शनि को न्याय का देवता कहा जाता है. ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. शनि देव का राशि परिवर्तन वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करता है लेकिन कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाता है.

पंचांग के अनुसार, शनि देव 17 जनवरी 2023 को रात्रि 8:02 मिनट में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे. शनि देव के कुंभ में गोचर से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और कुछ पर ढैय्या शुरू हो जाएगी.

नए साल में इन पर शुरू होगी साढ़ेसाती

मीन राशि : शनि देव जब 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती 17 अप्रैल 2030 को समाप्त होगी. मान्यता है कि शनि साढ़ेसाती के पहले चरण में जातक को भारी कष्टों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में नए साल में मीन राशि के जातकों को शनि गोचर के बाद बेहद सतर्क रहना होगा.

कुंभ और मकर राशि पर भी चलती रहेगी साढ़ेसाती

कुंभ राशि: साल 2023 में शनि गोचर के साथ ही कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा. इस दौरान इन्हें बेहद सावधान रहना होगा. नौकरी और व्यापार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मकर राशि: साल 2023 मकर राशि वालों के लिए भारी होगा. कुंभ में शनि गोचर से मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू हो जाएगा. यह शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण होगा. इससे मकर राशि वालों के लिए यह समय मुश्किलों से भरा रहने वाला है. इस दौरान मकर राशि वालों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

नए साल में इन पर शुरू होगी शनि ढैय्या

शनि की ढैय्या : 17 जनवरी 2023 को शनि देव के कुंभ राशि में प्रवेश से कर्क और वृश्चिक राशि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. वहीं तुला और मिथुन राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget