एक्सप्लोरर

Shani Dev : इन 5 राशियों पर है 'शनि' की दृष्टि, चल रही है शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती

Shani Dev : शनि देव की दृष्टि को शुभ नहीं माना गया है. माना जाता है कि जिस पर शनि की दृष्टि पड़ती है उसके जीवन में अनिष्ठ आरंभ हो जाता है. इससे कैसे बचा जा सकता है. आइए जानते हैं.

Shani Dev : पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर 2021 को शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ माना गया है. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन किए जाने वाले उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की अशुभता में कमी आती है. 

साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है. शनि देव को कर्मफलदाता भी कहते हैं. मान्यता है कि शनि व्यक्ति के कर्मों का फल प्रदान करते हैं. इसीलिए इन्हें दंडाधिकारी भी कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार शनि की चाल को बेहद धीमा बताया गया है. शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक गोचर करते हैं. शनि वर्तमान समय मकर राशि में विराजमान हैं. इस साल यानि 2021 में शनि का कोई राशि परिवर्तन नहीं है. इस समय धनु राशि, मकर राशि और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. वहीं मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है. इन 5 राशि वालों के लिए 25 दिसंबर 2021 का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष है.

25 दिसंबर 2021 का पंचांग
पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर 2021, शनिवार का दिन विशेष है. इस दिन षष्ठी की तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इस दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है. आज का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शुभ योग बना हुआ है.

शनि देव के उपाय
शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा और शनि मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी माना गया है. इसके साथ ही इस दिन शनि देव से जुड़ी चीजों का दान भी शनि की अशुभता को कम करता है. नजदीकी शनि मंदिर में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से शनि देव जल्द प्रसन्न होते है.

शनि मंत्र कौन सा है?

ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

इस मंत्र का जाप करने से शनि देव जल्द प्रसन्न होते हैं. शनिवार के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करना विशेष फलदायी माना गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 17 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
क्या वांगचुक का अनशन धीरे-धीरे सरकार के लिए संकट बन रहा है? जानिए जंतर-मंतर के इस धरने का ज्योतिषीय भविष्य
जंतर-मंतर आंदोलन 2026: क्या जुलाई के ग्रहयोग सरकार पर बढ़ाएंगे दबाव?
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Tarot Rashifal 17 July 2026: टैरो राशिफल, मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
टैरो राशिफल 17 जुलाई 2026 मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget