एक्सप्लोरर

भाद्रपद मास का 'कृष्ण' पक्ष हो रहा है समाप्त, जानें भादो शुक्ल के व्रत और पर्व

Bhadra Month 2021: 7 सितंबर 2021 को अमावस्या की तिथि के साथ ही भाद्रपद मास का कृष्ण पक्ष समाप्त हो रहा है. अब शुक्ल पक्ष का आरंभ होगा.

September 2021: भाद्रपद मास यानि भादो का महीना धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण माना गया है. भाद्रपद मास को चातुर्मास का दूसरा महीना भी बताया गया है. वर्तमान समय में चातुर्मास चल रहा है. चातुर्मास बीते 20 जुलाई से आरंभ हुआ था, जो 14 नवंबर 2021 को समाप्त होगा.

हिंदू कैंलेड़र के अनुसार प्रत्येक माह को दो पक्षों में विभाजित किया गया है. इन्हें कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष कहा जाता है. पूर्णिमा से अमावस्या तक बीच के दिनों को कृष्ण पक्ष कहा जाता है, वहीं अमावस्या से पूर्णिमा तिथि तक का समय शुक्ल पक्ष कहलाता है.

कृष्ण पक्ष का समापन
भाद्रपद मास का कृष्ण पक्ष 07 सितंबर 2021 को समाप्त हो रहा है. इस दिन अमावस्या की तिथि है. इसे पिठोरी अमावस्या भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसार इस दिन सोमवार, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेगा.

शुक्ल पक्ष का प्रारंभ
पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 07 सितंबर 2021, मंगलवार को प्रात: 06 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो रही है. इसके बाद प्रतिपदा की तिथि आरंभ होगी. प्रतिपदा की तिथि के आरंभ होते ही शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो जाएगा.

भादो शुक्ल पक्ष के व्रत और पर्व
शुक्ल पक्ष में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, राधा अष्टमी, परिवर्तनी एकादशी व्रत, कन्या संक्रांति, प्रदोष व्रत, अनंत चतुर्दशी और भाद्रपद पूर्णिमा जैसे व्रत और पर्व मनाए जाएंगे.

परिवर्तनी एकादशी 2021
भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. एकादशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. इस व्रत का वर्णन महाभारत की कथा में भी मिलता है. मान्यता है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर और अर्जुन को एकादशी व्रत के महामात्य के बारे में बताया था. ये व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है. पंचांग के अनुसार 17 सितंबर 2021 को परिवर्तनी एकादशी व्रत है.

यह भी पढ़ें: 
Shardiya Navratri 2021: शरद नवरात्रि पर इस बार 'डोली' पर सावर होकर आएंगी माता, जानें कब से आरंभ हो रहा है 'नवरात्रि' का पर्व

जन्म कुंडली में सूर्य और बुध से बनता है राजयोग, पद, प्रतिष्ठा और धन के मामले में दिलाता है विशेष सफलता

Radha Ashtami 2021: राधा अष्टमी कब है? जानें इस पर्व का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Parivartini Ekadashi 2021: परिवर्तिनी एकादशी के दिन अनजाने में व्रत टूटने पर लगता है पाप, जानें क्या है इससे बचने के उपाय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget