एक्सप्लोरर

Scorpio Yearly Horoscope 2025: वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2025, शानदार रहेगा नया साल

Scorpio Yearly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि के करियर, कारोबार, सेहत, यात्रा, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन को लेकर नववर्ष 2025 कैसा रहने वाला है. जानते हैं Vrishchik Rashi Varshik Rashfal in Hindi.

Scorpio Yearly Horoscope 2025: वृश्चिक राशि वालों के लिए 2025 का वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है. इस वर्ष प्रॉपर्टी लाभ के योग बनेंगे, पारिवारिक सुख अच्छा रहेगा तथा मित्रों का सहयोग भी भरपूर मिलता रहेगा. धन प्राप्ति के अच्छे साधन मिलेंगे तथा जीवनसाथी की ओर से भी लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.

आंखों में कुछ दिक्कत की संभावना है, स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा लेकिन पेट के रोगों से बचाव रखने की आवश्यकता होगी. सरकारी नौकरी का प्रयास करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा. संतान की ओर से भी कुछ शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कभी-कभी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

जनवरी-फरवरी:- जनवरी तथा फरवरी का महीना बहुत अधिक मेहनत करने वाला होगा. इस समय अधिक विघ्नों का सामना करना पड़ेगा तथा कार्यों में विघ्न अधिक रहेंगे. नई योजनाएं जल्दी पूरी नहीं कर पाएंगे तथा सहयोगियों से भी तालमेल अच्छा नहीं रहेगा. मानसिक चिंता बढ़ सकती है, क्रोध की अधिकता हो सकती है. शुभ कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा.

मार्च-अप्रैल:- मार्च तथा अप्रैल के महीने में भी कुछ संघर्ष बना रहेगा. भूमि ज्यादा संबंधित कार्यों में कुछ रुकावटें आने के बाद लाभ मिलेगा. उच्च अधिकारियों से संपर्क बनेंगे और कार्य भी बनेंगे. रक्तचाप संबंधित जातकों के लिए समय कुछ परेशानी वाला रहेगा और कुछ मानसिक तनाव अथवा स्वास्थ्य में खराबी भी हो सकती है. शनि के ढैया का प्रभाव हटने के पश्चात लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे.

मई-जून:- मई तथा जून के महीना में स्वास्थ्य कुछ ढीला रह सकता है.  तेज औजारों से चोट का भय भी बना रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों के साथ विश्वासघात की संभावनाएं बनी रहेगी तथा खर्चों की भी अधिकता रहेगी. इस समय सुंदरकांड का पाठ करना लाभ देगा.

जुलाई-अगस्त:- जुलाई तथा अगस्त का महीना अच्छा रहेगा. इस समय नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे तथा नौकरी करने वाले जातकों की उन्नति भी संभव है. व्यवसाय करने वाले जातकों को धन लाभ के नए मार्ग मिल सकते हैं तथा कार्यों में विस्तार और वृद्धि हो सकती है. जो परिस्थितियां प्रतिकूल थी वह अनुकूल होंगी तथा बिगड़े कार्यों में भी सुधार हो जाएगा. पूराने अटके कार्य भी सुचारू रूप से चलने लगेंगे.

सितंबर-अक्टूबर:- सितंबर तथा अक्टूबर का महीना घरेलू उलझन वाला तथा मानसिक अवसाद वाला रहेगा दौड़धूप के कारण परेशानियां बनती रहेगी तथा धन प्राप्ति के लिए कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ेगा. अचानक ही धन हानि की परिस्थितियों हो सकती है तथा मित्रों के सहयोग से परेशानियों का समाधान करने में मदद मिलेगी.

नवंबर-दिसंबर:- नवंबर तथा दिसंबर के महीने में धार्मिक कार्य संपन्न करेंगे. पूजा पाठ आदि में रुचि बढ़ेगी तथा वाहन खरीदने का विचार हो सकता है. प्रॉपर्टी का भी लाभ मिलेगा कुछ आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है, लेकिन मेहनत से इन सब परिस्थितियों से निकल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Libra Yearly Horoscope 2025: तुला वार्षिक राशिफल 2025, कड़ी मेहनत से ही कमा पाएंगे धन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त, 10 महाविद्याओं का महत्व और 8 दिन की वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Vastu Tips: घर में तुलसी, शंख और शिवलिंग तीनों को एक साथ रखना पड़ सकता है भारी, तुरंत जान लें वजह
Kal Ka Rashifal 14 July 2026: भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कल का राशिफल 14 जुलाई 2026 भौमवती अमावस्या पर बनेगा व्याघात योग, मंगलवार को कर्क और वृश्चिक राशि पर मंडराएगा बड़ा खतरा! ये 3 राशियां रहेंगी भाग्यशाली
Sawan Mantra: राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल
राशि अनुसार जपें ये शिव मंत्र, सावन के पहले सोमवार मिलेगा शुभ फल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget