एक्सप्लोरर

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद होगा यह सप्ताह, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह 28 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Scorpio Weekly Horoscope : इस सप्ताह छोटी छोटी बात में मूड स्विंग हो सकता है, तो वहीं दूसरी ओर अन्य की गलतियों पर इरीटेट होने से बचना चाहिए. मन का भार किसी अपने से साझा कर लेने से अच्छा महसूस करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर इस नवरात्रि में भगवत भजन में मन लगाना चाहिए. समय है खुद को आंतरिक रूप से मजबूत बनाना होगा. लाभ कमाने के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा, ऐसे में कार्यों को पूरा करने पर जोर देना होगा. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि अनावश्यक धन खर्च करने के बजाए निवेश करना चाहिए. जनसंपर्क को बढ़ाने पर ध्यान दें, इस दौरान नए लोगों का जानने का अवसर भी प्राप्त होगा. धन संग्रह नहीं हो पा रहा तो कुछ समय के लिए खर्चों पर लगाम लगाएं. 
 
आर्थिक एवं करियर- इस सप्ताह नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को उन्नति व लाभ प्राप्त होगा. आजीविका क्षेत्रों में परिवर्तन होंगे और आप अत्यधिक श्रम करके लाभ पाने की स्थिति में आ जायेंगे. कार्यों को धैर्य-पूर्वक करने पर ही समझदारी होगी, तो वहीं दूसरी ओर बॉस को प्रसन्न करने के लिए भी जी-तोड़ मेहनत करनी चाहिए, जिससे आने वाले दिनों में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि पा सकें. व्यापारी वर्ग कानूनी समस्याओं का समाधान सोच लें, क्योंकि कानून से संबंधित समस्याएं सामने आ सकती है. 17 तारीख के बाद अचानक कई कार्य सुधारने लगेंगे. अनाज से संबंधित व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा.व्यापार में नए संपर्क बनेंगी और ऐसी परिस्थितियां भी बन जाएंगी कि जिससे आपको इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छी धन राशि मिलेगी. 
 
स्वास्थ्य- इस सप्ताह संभव हो तो मॉर्निंग वॉक दिनचर्या में अवश्य शामिल करें जाएं. पीठ दर्द से बचने के लिए, अधिक झुक कर कार्य व भारी सामान उठाने से बचना चाहिए अन्यथा नसों में खिंचाव के कारण भी परेशान होते नजर आएंगे. सप्ताह मध्य में खानपान पर नियंत्रण रखना होगा और शुगर पेशेंट मीठे का प्रयोग कम करना होगा. शारीरिक परिश्रम में कमी और भोजन को अनियंत्रित करने से थायराइड व मोटापे की समस्या से परेशान हो सकते हैं. हाई बी.पी के मरीज इस दौर विशेष सजग रहें. पाइल्स जैसी बीमारियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पड़ेगी. 
 
परिवार एवं समाज- इस सप्ताह मांगलिक कार्य में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है, साथ ही घर पर किसी तरह का पूजा-पाठ कराने की सोच रहे हो तो इस नवरात्रि में करा लेना चाहिए. सप्ताह के आरंभ में परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें सामानों की सुरक्षा में कमी न आए. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है. सप्ताह मध्य में नकारात्मक प्रवृत्ति के रिश्तेदार से सावधान रहें, वह आपके कार्यों में अड़ंगा लगा सकते हैं. जिससे आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होते-होते रह जाएगा. 

 
शादी-ब्याह में आ रही बाधाएं और विलंब को दूर करने के लिए अपना लें ये कारगार उपाय

रूप बिसेष नाम बिनु जानें, नाम पुकारने से आते हैं प्रभु, सब प्रकार से प्रभु नाम श्रेष्ठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget