एक्सप्लोरर

Sawan 2023: सावन का महीना आज से शुरू, जानें इस मास क्या करें और क्या नहीं

Shiv Pujan Vidhi: सावन का महीना आज से शुरू हो चुका है. इस महीने भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं. इस महीने भगवान शिव और पार्वती मां की पूजा करने से जीवन सुखी रहता है.

Sawan 2023 Significance: आज से पवित्र सावन के महीने की शुरुआत हो गई है. हिंदू कैलेंडर में सावन को बहुत ही शुभ महीना माना जाता है जो भगवान शिव को समर्पित है. इस महीने को अत्यधिक पवित्र माना जाता है. इस माह कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. सावन का महीना भक्ति, हरियाली और प्रेम का प्रतीक होता है. 

भोलेनाथ को यह महीना बेहद प्रिय है इसीलिए यह माह महादेव को समर्पित माना जाता है. सावन से जुड़े खास नियम हैं जिसका पालन करना जरूरी है. आइए जानते हैं कि सावन के महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

सावन में करने चाहिए ये काम

इस महीने कुछ काम करने भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं. इस माह में शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए. इस महीने फल, फूल और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं. अगर कुछ भी ना हो तो केवल मात्र एक लोटा जल चढ़ा देने से ही भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. जल चढ़ाने से पहले पंचामृत चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है.

इस माह में दूध का दान करने से भी भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. इस माह में गाय और बैल की सेवा करना भी उत्तम माना गया है. सावन के महीने में सावन का व्रत रखने से भी भोलेनाथ को प्रसन्न होते हैं. भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए. इस माह में गरीबों की सेवा भी करनी चाहिए. इस महीने धन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेल पत्र आदि भगावन शिव को अर्पित करना चाहिए. 

सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. इससे सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान शिव को चावल के दाने अर्पित करने से भी वो प्रसन्न होकर वरदान देते हैं.

सावन में गलती से भी ना करें ये काम

सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए. माना जाता है कि इससे भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलती है. शिवलिंग पर केतकी का फूल भी नहीं चढ़ाना चाहिए. सावन के महीने में भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इस महीने इस चीजों के सेवन से भक्तों को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है. 

सावन के महीने में लहसुन, प्याज और बैंगन खाने से भी बचना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र माह में शिवलिंग पर दूध अर्पित किया जाता है. ऐसे में इस महीने कच्चे दूध का सेवन करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें

जुलाई में ये राशियां रहें सावधान, आर्थिक स्थिति हो सकती है बहुत खराब

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
इमरान खान जाएंगे बॉम्बे हाई कोर्ट या छोड़ना पड़ेगा भारत?  एक्टर के पास बचे हैं सिर्फ ये कानूनी रास्ते
इमरान खान: देश छोड़ना होगा या बॉम्बे HC से जाएंगे, जानें एक्टर के पास क्या आखिरी विकल्प है
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? जानें सही तारीख
Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर को महासप्तमी? पूजा की तारीख में उलझन की वजह समझिए

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget