एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope: नवरात्रि महानवमी से शुरू हुआ नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए शुभ, जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 3 october to 9 october 2022: महाअष्टमी से शुरू हुआ नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए खास रहने वाला है. अन्य राशियों के किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Rashifal).

Weekly Horoscope, Weekly Rashifal 3 To 9 october 2022, Saptahik Rashifal: अक्टूबर 2022 का नया सप्ताह ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति की दृष्टि से महत्चपूर्ण है. ये सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope)-

मेष राशि (Aries)-

यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है. सप्ताह की शुरुआत में आपके रुके हुए काम बनेंगे. मानसिक तनाव दूर होगा. सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. थोड़े से स्वास्थ्य कष्ट परेशान करेंगे लेकिन आप उन से बाहर निकल जाएंगे. नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी. व्यापार में चुनौतियां सामने आएंगी. खर्च ज्यादा होंगे. इनकम कम होगी. लव लाइफ के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा लेकिन शादीशुदा जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुनहरे मौके मिलेंगे.


वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत कमजोर रहेगी. आप मानसिक तनाव से ग्रसित रहेंगे. कुछ बहुत ज्यादा सोचेंगे, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. बेवजह के खर्चे आपकी टेंशन बढ़ाएंगे लेकिन इनकम बढ़िया होगी. आपको परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे. विद्यार्थियों को इससे लाभ होगा. शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और लव लाइफ के तो कहने ही क्या, अपने लवर के साथ भरपूर रोमांस का आनंद लेंगे. नौकरी में चुनौतियां बढ़ेंगी. व्यापार करने वालों को लाभ होगा.


मिथुन राशि (Gemini)-

सप्ताह की शुरुआत में मिथुन राशि के जातक अपने जीवनसाथी को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे. बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी. आपका मान सम्मान बढ़ेगा. नौकरी में आपको अपने अनुभव का लाभ मिलेगा. इनकम कमजोर रहेगी लेकिन कोई मन की इच्छा पूरी होगी. खर्चों में तेजी बनी रहेगी. परिवार का माहौल पॉजिटिव रहेगा. लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा. एक दूसरे को समझने में दिक्कत होगी. सेहत के लिए सप्ताह अच्छा नहीं है. विद्यार्थियों को गहन अध्ययन में आसानी होगी.


कर्क राशि (Cancer)-

सप्ताह की शुरुआत कर्क राशि के जातकों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है. आप किसी बात को लेकर थोड़े से परेशान होंगे. ऑफिस में आपको कोई परेशान कर सकता है लेकिन आप ऐसी छोटी परेशानियों से घबराने वाले नहीं हैं. इन से बाहर निकल आएंगे और एक विजेता की तरह प्रसन्न मुद्रा में नजर आएंगे. नौकरी में आप का दबदबा बढ़ेगा और बिजनेस करने वालों को भी उत्तम सफलता के योग बनेंगे. ओवरसीज बिजनेस में लाभ होगा. भाग्य आपका साथ देगा. धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा. किसी बड़े पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं. भाई बहनों और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. घर में कोई फंक्शन हो सकता है. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहने की संभावना है. आप अपनी लव लाइफ को इंप्रूव करने पर ज्यादा जोर देंगे और रोमांटिक भी नजर आएंगे. शादीशुदा लोगों को भी गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा. जीवनसाथी को मनाने की कोशिश करें. नौकरी में आप का प्रभुत्व रहेगा और बिजनेस करने वालों को बाहर जाकर काम करने में सफलता मिलेगी. सेहत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी. इनकम सामान्य रहेगी लेकिन किसी सेविंग स्कीम में धन लगा सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ होगा.


कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे. बिजनेस में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा. इनकम बढ़ेगी और आपके पास धन बहुतायत में आएगा. खर्चे नियंत्रण में रहेंगे. भाग्य की बदौलत कुछ बड़ा काम आपके हाथ लग सकता है, जिससे आपको उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे. इधर-उधर की बातें करने से बचें. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा बीतेगा. जीवनसाथी एक सच्चे मार्गदर्शक के रूप में आपके काम आएंगे. विद्यार्थियों को अनुशासित होकर पढ़ाई करना लाभ देगा


तुला राशि (Libra)-

साप्ताहिक राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोगों को इस सप्ताह फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो बहुत बड़ी मुसीबत में आ सकते हैं. इनकम कम रहेगी, इसलिए अपनी सेविंग पर ध्यान दें. किसी तरह की चोट लग सकती है. इसके प्रति सावधानी रखना बहुत जरूरी होगा, नहीं तो आप परेशान होंगे. मकान का कंस्ट्रक्शन करा सकते हैं. शादीशुदा जीवन में कुछ परेशानियां रहेंगी. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.


वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में परिवार का सपोर्ट मिलता दिखाई देगा. आपके धन में भी वृद्धि होगी और बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. आप किसी अच्छी स्कीम में पैसा भी इन्वेस्ट कर सकते हैं. खर्चों में कमी रहेगी और इनकम जबरदस्त तरीके से होगी. आपकी इनकम में बढ़ती तेजी लेकर आप  खुद आश्चर्य चकित रह जाएंगे. शादीशुदा जीवन में कुछ गर्माहट बढ़ सकती है लेकिन लव लाइफ के लिए समय बहुत अच्छा है. आप दोनों अपने प्रेम को इंजॉय करेंगे और किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन करने साथ में जा सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के सुखद नतीजे मिलेंगे और पढ़ाई का उत्तम अवसर मिलेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी. बिज़नेस कर रहे लोगों को कुछ नए क्षेत्रों में ध्यान देना होगा.


धनु राशि (Sagittarius)-

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपने आप पर ज्यादा ध्यान देना होगा और आप देंगे भी. अपने व्यक्तित्व को कैसे निखारें और कैसे ज्यादा अच्छे और स्मार्ट दिखें, इस पर आपका ध्यान होगा. इनकम अच्छी होगी लेकिन आपके ऊपर काम का बहुत प्रेशर रहेगा लेकिन यही आपकी खूबी है कि आप अपने काम के प्रेशर को भी इंजॉय करेंगे. शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी और जीवन साथी के साथ कहीं दूर घूमने जाएंगे. लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है. आपकी ओवरस्मार्टनेस ही आपको परेशानी दे सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज्यादा कंसंट्रेशन की जरूरत पड़ेगी क्योंकि आपका मन भटकेगा. इनकम सामान्य रहेगी. पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी.


मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि के लोगों को सप्ताह की शुरुआत में खर्चो और सेहत से जूझना पड़ेगा सेहत में भी गिरावट रहेगी. मानसिक तनाव बढ़ेगा. सर्दी या बुखार की शिकायत हो सकती है. खर्चों में ज्यादा तेजी रहेगी, जो आपको परेशान करेगी. आपके ऊपर काम का प्रेशर भी रहेगा और हो सकता है कि आपका मन काम में कम लगे लेकिन आपको ध्यान देना ही होगा, नहीं तो नौकरी में समस्या आ सकती है. इसमें सफलता मिलेगी. कुछ लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. सेहत में गिरावट आ सकती है लेकिन भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम भी बनेंगे. लव लाइफ और पर्सनल लाइफ में सफलता मिलेगी. अपने साथी का सपोर्ट मिलेगा. विद्यार्थियों को हायर एजुकेशन में अच्छी सफलता मिलेगी.


कुंभ राशि (Aquarius)-

इस सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के लोग इनकम को लेकर बड़े आशान्वित नजर आएंगे. आप की बढ़ती हुए इनकम आपको खुशी देगी और आपके चेहरे पर रौनक लौट आएगी. खर्चे थोड़े होंगे लेकिन आप उन्हें धीरे-धीरे कंट्रोल में कर लेंगे. परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, जिससे आपको परेशानी होगी लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी. कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है. सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. प्यार करने का मजा आएगा और रोमांस होगा. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और ससुराल पक्ष के लोगों से भी संबंध अच्छे होंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी बाधा आएगी.


मीन राशि (Pisces)-

सप्ताह की शुरुआत में मीन राशि के जातकों को उत्तम सफलता मिलने के योग बनेंगे. आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और अपनी नौकरी में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे. व्यवसाय भी तेजी से आगे बढ़ेगा. कुछ नए कनेक्शन जुड़ेंगे और बिजनेस में नए कनेक्शन ढूंढने में सफल होंगे. खर्चे थोड़े बहुत रहेंगे और इनकम बढ़िया होगी और आपका कोई काम रुकेगा नहीं. शादीशुदा जीवन में रोमांस के पल आएंगे. लव लाइफ के लोग भी अपने रिश्ते में रोमांस महसूस करेंगे और एक दूसरे को भरपूर समय देंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई का लाभ मिलेगा. आप टाइम टेबल बनाकर पढ़ना पसंद करेंगे. घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा. सेहत कमजोर रहेगी.

Geeta Gyan: गीता में श्रीकृष्ण ने बताया है डर हटाने का एकमात्र उपाय, जानें जीवन का मंत्र

Ashtami Totke: सौभाग्य बढ़ाते हैं अष्टमी के ये 5 टोटके, मिलता है माता का आशीर्वाद

 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: वृद्धि योग, रवि प्रदोष और रोहिणी नक्षत्र से किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रवि प्रदोष और मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Meen Rashifal 12 July 2026: मीन राशि वाले संडे के दिन पार्टनर के साथ करें ड्रीम प्लानिंग, बिजनेस में लोन और उधारी से बचें
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Kumbh Rashifal 12 July 2026: कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी कड़ी चुनौती, तकनीकी बदलाव न करना पड़ेगा भारी
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान
Makar Rashifal 12 July 2026: मकर राशि वालों को आज होगा अचानक धन लाभ, लक्ष्मी योग से बढ़ेगा मान-सम्मान

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget