एक्सप्लोरर

Sagittarius Monthly Horoscope August 2025: धनु राशि अगस्त धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य पर बड़ा असर! जानें ज्योतिषीय उपाय

Sagittarius Monthly Horoscope August 2025: धनु के लिए अगस्त का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से धनु मासिक राशिफल.

Dhanu Rashifal August 2025: धनु राशि वालों के लिए अगस्त 2025 का महीना अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को मेहनत का लाभ मिलेगा और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. ग्रह-योग की शुभता से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं धनु राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अगस्त (August 2025).

बिजनस एंड वेल्थ

  • एकादश भाव के लॉर्ड शुक्र 19 अगस्त तक सप्तम भाव में गुरू के साथ शंख योग बनाएंगे, जिससे स्पोर्ट्स शॉप, जेम्स एंड ज्वेलरी मेकिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, मैट्रिमोनी बिजनेसपर्सन की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

  • 16, 18, 21 अगस्त को सर्वाअमृत योग और 25, 26, 27 अगस्त को लक्ष्मी योग के प्रभाव से बिजनेसमैन को बड़ी डील मिलने की संभावना है.

  • 11 अगस्त से बुध अष्टम भाव में मार्गी रहेंगे, जिससे बिजनेसमैन को मार्केट से प्रॉफिट मिलने लगेगा.

  • 15 अगस्त तक अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे फैशन बुटीक, फर्टिलाइजर, ब्लॉगिंग, लेडीज रेडीमेड गारमेंट और केक-पेस्ट्री बिजनेस में नई योजनाओं के माध्यम से कमाई के अवसर बढ़ेंगे.

  • शनि-राहु का 2-12 का संबंध बिजनेस में धोखाधड़ी से सावधान रहने का संकेत दे रहा है.

  • 19 अगस्त से शुक्र अष्टम भाव में रहते सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर डालेंगे, जिससे एनसेस्ट्रल बिजनेस करने वालों को लाभ होगा और धन की कमी दूर होगी.

जॉब एंड प्रॉफेशन

  • दशम भाव के लॉर्ड बुध 10 अगस्त तक अष्टम भाव में वक्री रहेंगे, जिससे विरोधियों की साजिशें मानसिक तनाव ला सकती हैं.

  • चतुर्थ भाव में वक्री शनि की तीसरी और सातवीं दृष्टि षष्ठ व दशम भाव पर रहेगी, जिससे वर्कप्लेस पर विवादों से बचना होगा.

  • अष्टम भाव में सूर्य का षष्ठ व दशम भाव से 3-11 का संबंध नौकरीपेशा लोगों के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है.

  • 20 अगस्त से षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र अष्टम भाव में बुध के साथ रहेंगे, जिससे पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना साहस से करना होगा.

  • 5, 6, 7, 12, 13, 18, 19, 20 अगस्त को गजकेसरी योग और 4, 8, 9, 12, 14 अगस्त को सर्वार्थसिद्धि योग मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता के रास्ते खोलेंगे.

  • मंगल-राहु का षडाष्टक संबंध करियर में बार-बार बदलाव और उतार-चढ़ाव ला सकता है.

फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप

  • तृतीय भाव में राहु की पांचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ने से पारिवारिक जीवन में तनाव की संभावना है, साथ ही माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

  • 19 अगस्त तक सप्तम भाव में गुरू-शुक्र का शंख योग रहेगा, जिससे परिवार में स्नेह और मेलजोल बढ़ेगा.

  • मंगल-शनि का दृष्टि संबंध परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च करा सकता है.

  • मंगल-केतु का 2-12 का संबंध लव-लाइफ में छोटी समस्याएं ला सकता है, लेकिन महीने के अंत में स्थिति बेहतर होगी.

  • बुजुर्गों के स्वास्थ्य और देखभाल पर विशेष ध्यान दें.

स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स

  • दशम भाव में मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है, जिससे स्टूडेंट्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

  • सप्तम भाव में गुरू का पंचम भाव से 3-11 का संबंध प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों को सफलता और शुभ समाचार देगा.

  • शनि-केतु का षडाष्टक दोष हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स के लिए चुनौतियां ला सकता है.

  • 16 अगस्त से सूर्य नवम भाव में रहकर पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे स्पोर्ट्स पर्सन और आर्टिस्ट को निश्चित सफलता मिलेगी.

  • छात्रों को खुद को साबित करने के लिए स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क दोनों की आवश्यकता होगी.

हेल्थ एंड ट्रेवल

  • 10 अगस्त तक अष्टम भाव में बुध वक्री रहने से गले, आंखों और नींद से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं.

  • मंगल-शनि का दृष्टि संबंध गुस्से से होने वाली समस्याएं, रक्तचाप और पेट खराबी की ओर संकेत कर रहा है.

  • 16 अगस्त से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.

उपाय

  • 09 अगस्त रक्षाबंधन पर – बहन भाई को रसगुल्ले खिलाएं और पीली-सफेद डोरी की राखी बांधें. भाई बहन को पीले रंग की वस्तुएं उपहार दें.
  • 15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर – श्रीकृष्ण को मिठाई और केसर दूध अर्पित करें, गीता का पाठ करें और "ऊँ श्री देवकृष्णाय नमः" मंत्र का जप करें.
  • 27 अगस्त श्रीगणेश चतुर्थी पर – गणेश जी को पीले पुष्प, केले और हल्दी से पूजा करें, "ऊँ वक्रतुंडाय नमः" मंत्र का जप करें और धार्मिक ग्रंथ या चित्र का दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget