एक्सप्लोरर

Russia-Ukrainian War: थमने का नाम नहीं लेगा रूस-युक्रेन युद्ध, ग्रह-गोचर की खराब स्थिति 2025 में कराएगी विश्व युद्ध!

Russia-Ukrainian War: फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था. इसके बाद से ही रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इस युद्ध को लेकर आने वाले समय में और क्या परिणाम देखने को मिलेंगे, आइए जानें.

Russia-Ukrainian War: फरवरी 2022 के बाद से लेकर अब तक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का सिलसिला जारी है. क्या 2025 में रूस-यूक्रेन का युद्ध समाप्त हो जाएगा या फिर इसके विश्व युद्ध में तब्दील होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो, जगत कुंडली की ग्रह स्थिति में बने ग्रहों के योग युद्ध को कितना प्रभावित करेंगे, आइए जानते हैं ज्योतिष के माध्यम से.  

2025 की विश्व कुंडली 13 अप्रैल 2025 को 3:21 AM पर बनेगी

  • यह कुम्भ लग्न और तुला राशि की कुंडली होगी जिसमें राहु, बुध, शुक्र, शनि द्वितीय भाव में, तृतीय भाव में उच्च राशि के सूर्यदेव, बृहस्पति चतुर्थ भाव में, मंगल षष्टम भाव में, केतु अष्टम भाव में, चन्द्रमा नवम भाव में होंगे.
  • विश्व कुंडली में वर्ष का लग्नेश शनि द्वितीय भाव में राहु से पीड़ित है तथा बुध और शुक्र भी इस भाव में राहु द्वारा पीड़ित किए गए हैं. यह अपने आप में एक खराब योग कहा जाएगा जो दर्शाता है कि यह वर्ष शांतिपूर्ण नहीं रहेगा.
  • इस्लामी देशों में उग्रवाद बढ़ाने की प्रबल संभावनाएं हैं जोकि विश्व के अन्य देशों में जहरीला वातावरण फैला सकते हैं. इस्लामिक कट्टरवाद के कारण मजहबी जुनून जैसी परिस्थितियों में बढ़ोतरी होगी तथा कई अन्य देशों में इस्लामिक शत्रुता बढ़ेगी.
  • रूस तथा यूक्रेन में जो युद्ध अभी तक चलता आ रहा है वह थमने का नाम नहीं लेगा, क्योंकि इस कुंडली के छठे भाव में मंगल नीच राशि में है जो अपने निजी स्वार्थ के लिए युद्ध जैसी परिस्थितियों का निर्माण कर सकता है. लग्नेश का पीड़ित होना अपने आप में विश्व के अंदर अस्थिर वातावरण पैदा होने के दृष्टांत देता है.
  • अष्टम भाव में स्थित केतु पर शनि की दृष्टि पड़ रही है जो किसी प्राकृतिक आपदा के आने से अकाल जनित परिस्थिति दर्शा रहा है और यह युद्ध के क्षेत्र में बड़े स्तर का आक्रमण होने के संकेत दे रहा है. जब अस्त्र-शस्त्र का कारक ग्रह मंगल नीच राशि में हो तो उसे समय अस्त्र-शस्त्रों का नाजायज प्रयोग होने की प्रबल संभावना होती है. इस ग्रह स्थिति के बीच में रूस तथा यूक्रेन के बीच में बड़ा युद्ध लगातार चलने रहने के संकेत है तथा यह युद्ध तृतीय विश्व युद्ध की नींव पड़ने के प्रबल संकेत दे रहा है.
  • 2025 में मार्च महीने से जून महीने तक का समय पूरे विश्व के लिए बहुत अधिक संघर्षपूर्ण स्थिति का रहेगा. इस समय इजरायल ईरान, अमेरिका ईरान, लेबनॉन सीरिया आदि देश धार्मिक मुद्दों को लेकर एक दूसरे का विध्वंस करने पर उतारू हो सकते हैं. इस समय भारत पर भी इसका बहुत अधिक प्रभाव पड़ने वाला है. लेकिन भारत विश्व युद्ध में अधिकतर तटस्थ रहने का प्रयास करेगा.
  • जितने भी मुस्लिम देश हैं वह सारे आतंकवाद से प्रभावित होंगे तथा इन देशों से दूसरे देशों में नुकसान पहुंचाने वाले कार्यों को अंजाम देने के प्रयास किए जाएंगे. कट्टरपंथी मुस्लिम देशों में विस्फोटक घटना होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं.

निष्कर्ष- मार्च से जून 2025 तक का समय पूरे विश्व के लिए अग्नि परीक्षा जैसा रहेगा, इस समय विश्वयुद्ध जैसी परिस्थिति निर्मित होने की प्रबल संभावना है. लोगों को संयम बरतने की आवश्यकता है, सभी प्रकार की बुराईयों से मुक्त रहें, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाकर रखें. जागरुक और सतर्क रहें.

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: काल भैरव का अवतार कैसे हुआ? जानें कैसे बने काशी के कोतवाल

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल 21 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से स्वास्थ्य सतर्कता, बैंक लोन चुकाने के नए रास्ते, बिज़नेस कैपिटल में इजाफा
आज का कन्या राशिफल 21 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से स्वास्थ्य सतर्कता, बैंक लोन चुकाने के नए रास्ते, बिज़नेस कैपिटल में इजाफा
आज का सिंह राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से संबंधों में भावनात्मक संतुष्टि, बैंक लोन अप्रूवल से राहत
आज का सिंह राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से संबंधों में भावनात्मक संतुष्टि, बैंक लोन अप्रूवल से राहत
आज का कर्क राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से मानसिक उथल-पुथल, बिजनेस निर्णयों में सतर्कता, ग्रहण दोष से ऑफिस गॉसिप से दूरी व वाणी पर संयम
आज का कर्क राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से मानसिक उथल-पुथल, बिजनेस निर्णयों में सतर्कता, ग्रहण दोष से ऑफिस गॉसिप से दूरी व वाणी पर संयम
आज का मिथुन राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से धर्म-दर्शन में रुचि, मार्केटिंग से बड़े ऑर्डर, टारगेट तय समय से पूर्व पूरे व दांपत्य में शांति
आज का मिथुन राशिफल 21 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से धर्म-दर्शन में रुचि, मार्केटिंग से बड़े ऑर्डर, टारगेट तय समय से पूर्व पूरे व दांपत्य में शांति

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget