एक्सप्लोरर

Relationship Horoscope: मेष वालों पर बढ़ेगी जिम्मेदारियां, वृश्चिक राशि वाले करेंगे जीवनसाथी के साथ रिश्तों को मजबूत

Relationship Horoscope: परिवार के साथ-साथ समाज भी यदि पूरा सपोर्ट करें तो ऐसे व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता. जानिए 21 से 27 फरवरी 2022 तक साप्ताहिक राशिफल

Relationship Horoscope: परिवार हर व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता है. परिवार का साथ और घर में रहने वालों का यदि प्रत्येक स्थिति में पूर्ण साथ मिलता रहे तो जीवन की सभी मुश्किले आसानी से पार हो जाती है. आज हम बात कर रहें हैं कि आने वाले सप्ताह अर्थात 21 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 तक सभी 12 राशियों के लोगों को पारिवारिक और सामाजिक रूप से कैसे करना चाहिए प्लान. 

मेष- जीवनसाथी के साथ किन्ही बातों को लेकर खटपट हो सकती है लेकिन सप्ताह अंत तक चीजें पुनः सुधरती हुई नजर आएंगी. छोटे बच्चों की हैबिट्स पर माता-पिता ध्यान दें. बुरी आदतें सीख सकते हैं. घर की जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा. माता-पिता से दूर रहते हैं तो उनसे फोन पर हाल-चाल लीजिए. घर में एक साथ रहते हैं, तो उनकी सेवा करने का मौका नहीं गंवाना चाहिए. 

वृष- घर का माहौल शांत रहें, इस पर विशेष ध्यान रखें. विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है, अच्छे रिश्तों को हाथ से जाने न दें. वहीं दूसरी ओर यदि घर में बिजली से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसे जल्दी ठीक कराना होगा, ग्रहों की स्थितियां अग्नि संबंधित दुर्घटनाएं करा सकती हैं. वरिष्ठ नाराज होते हैं तो उनको प्रति उत्तर में तीखे बोल न बोले, ऐसा करने से स्थितियां और खराब हो सकती है. 

मिथुन - संयुक्त परिवार में रहने वालों का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी यदि करियर या शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक हैं तो उसमें उनकी मदद करें. सप्ताह के शुरुआत में छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनों के साथ चिड़चिड़ाने से बचें. अपनों को आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निःसंकोच मदद करनी चाहिए. नजदीकी लोगों से शुभ सूचना मिलने की संभावना है. 

कर्क- घर के सदस्यों के साथ बैठकर पुरानी बातों पर चर्चा करनी चाहिए, आप अच्छा फील करेंगे. मित्रों व रिश्तेदारों से फोन पर कम्यूनिकेशन बना कर रखें नये संबंध बनने की प्रबल संभावना है. मां से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, उनकी सेवा करने का अवसर हाथ से जाने न दें. जमीन या मकान से संबंधित कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है. ससुराल पक्ष के विवादों में नहीं फंसना चाहिए. 

सिंह- जीवनसाथी की उन्नति का समय चल रहा है, यदि वह सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इस बार शुभ सूचना मिल सकती है. बड़े भाई से भी किन्हीं बातों को लेकर विवाद होने की आशंका है.बहन के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, यदि बहन का स्वास्थ्य पहले से खराब चल रहा है तो उनका विशेष ध्यान रखना होगा. सप्ताह अंत तक कुल से शोक समाचार मिलने की आशंका है. 

कन्या- घर के बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करें. कुछ स्पेशल बनाकर एक साथ भोजन करना चाहिए. घर का माहौल हल्का फुल्का रखें, साथ ही आप प्रयास करेंगे तो पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. घर में अग्नि संबंधित कोई वस्तु जैसे गैस का चूल्हा, स्विच बोर्ड. वायर आदि खराब हो तो तत्काल ठीक करा लें. दरअसल अग्नि से संबंधित दुर्घटना होने की आशंका है. वाहन लेने के लिए सप्ताह उपयुक्त है. 

तुला- सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. मित्र यदि आपसे मदद की उम्मीद लेकर आता है, तो उसे निराश न करें. जितना हो सके उनकी मदद अवश्य करें. घर से संबंधित लोन के लिए अप्लाई कर रखा है तो कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. वाहन की देखरेख करते रहें, यदि कई दिनों से सर्विस आदि न कराया हो तो इस करा लें. 

वृश्चिक- धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाने वाले इस सप्ताह यात्रा पर जा सकते हैं. दाम्पत्य सम्बन्ध मजबूत रहेंगे जीवनसाथी को कर्मक्षेत्र में मदद करनी चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्तों को मज़बूत करेगा. पिता से किहीं बातों को लेकर विवाद की आशंका है. जीवनसाथी को इस समय अधिक क्रोध आ रहा है तो उन्हें हनुमान जी की उपासना करने की सलाह दें. 

धनु- घर के सदस्यों की बात बुरी लग सकती है. रिश्तेदारों की ओर से निमंत्रण मिल सकता है. यदि घर से संबंधित कोई कंस्ट्रक्शन करना चाहते हैं तो वरिष्ठों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें. एकल निर्णय लेने पर परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं. घर में किसी का जन्मदिन है तो आप उन्हें गिफ्ट अवश्य दें. छोटी कन्याओं को अपनी ओर से चॉकलेट या कुछ मीठा लाकर दें. 

मकर- घरेलू तनावों को बहुत अधिक तूल न दें अन्यथा विवाद होने की आशंका बनी हुई है, वहीं यदि विवाद हुआ तो घर के प्रति मन खिन्न हो जाएगा. नए सामान की खरीदारी में के लिए यह सप्ताह उपयुक्त नहीं रहेगा. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, यदि उनकी परीक्षा नजदीक है तो समय-समय पर मार्गदर्शन करें. भाईयों से विवाद रिश्तों में दूरियां ला सकता है. 

कुंभ- गृहणियों को घरेलू खर्चों में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक चोट लग सकती है, तो वहीं दूसरी ओर घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने से परेशान नजर आएंगी. असमंजस की स्थिति में बुजुर्गों से महत्वपूर्ण राय मिलेगी. इस बार परिवार के साथ कहीं बाहर जाकर भोजन करने का मूड है तो किसी अच्छे रेस्टोरेंट पर ही जाना चाहिए, जहां साफ-सफाई को लेकर पुख्ता इंतजाम हो. 

मीन- घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें. परिवार में कहीं से शोक समाचार मिलने की आशंका है. सामाजिक नेटवर्क को तेजी के साथ बढ़ाना होगा. नये दोस्तों पर अधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है. ऑफिस से आने के बाद मां के साथ कुछ देर बैठे, उनका हालचाल लें और अगर मां साथ नहीं रहती है तो उनसे फोन पर ही बात अवश्य कर लेनी चाहिए.

भक्त को ईश्वर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है आरती, जिसको सुनते ही प्रसन्न हो जाते है आराध्य

माघ मास का समापन, इस दिन सुख-शांति के लिए भगवत भजन, क्या करना रहेगा लाभकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget