एक्सप्लोरर

Sun Transit 2020: सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ने जा रहा है विशेष प्रभाव जानें, राशिफल

Sun Transit in Sagittarius: धनु राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य वर्तमान समय मे वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य का परिवर्तन इन तीन राशियों पर विशेष प्रभाव डालने जा रहा है. जानते हैं राशिफल.

Surya Rashi Parivartan 2020: सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा का कारक माना गया है. सूर्य का संबंध का मान सम्मान और उच्च पद से भी है. जन्म कुंडली में सूर्य जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को लोकप्रिय बनाते हैं. इस समय सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं.

सूर्य का धनु राशि में गोचर 15 दिसम्बर को रात्रि 9 बजकर 19 मिनट होने जा रहा है. धुन राशि को देव गुरु बृहस्पति की राशि माना गया है. इस राशि के स्वामी वृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ युति बनाकर गोचर कर रहे हैं. सूर्य की बृहस्पति से मित्रता है. इसलिए मित्र के घर में आना कई मामलों में शुभ फल प्रदान करने वाला माना जा रहा है.

धनु एक अग्नि तत्व की राशि है और सूर्य भी अग्नि तत्व प्रधान ग्रह माने जाते हैं ऐसे में सूर्य का यह परिवर्तन कई मामलों में शुभ फल देने जा रहे हैं. धनु राशि में सूर्य के परिवर्तन को धनु संक्रांति भी कहा जाता है. सूर्य राशि परिवर्तन का मेष, मिथुन और सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है, जानते हैं.

Chanakya Niti: दोस्ती में इन तीन बातों का हमेशा ध्यान रखें, जानिए आज की चाणक्य नीति

मेष राशि वालों प्राप्त होगा मान सम्मान मेष राशि में जन्म कुंडली के सूर्य पंचम भाव के स्वामी माने गए हैं. मेष राशि में सूर्य का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है. इस दौरान आपको कई मामलों में सर्तकता बरतनी होगी. नवम भाव में सूर्य का गोचर पिता की दिक्कतें दे सकता है. इसलिए उनके स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. इस गोचर काल में मान सम्मान में वृद्धि होगी, स्थान परिवर्तन का योग भी बन सकता है. व्यापार और जॉब में सूर्य का यह गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा. धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी.

मिथुन राशि वाले वाद विवाद से दूर रहें मिथुन राशि में सूर्य का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है. इस दौरान दांपत्य जीवन को लेकर गंभीर रहना होगा. वाद विवाद की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करना होगा. जॉब और बिजनेस में अधिक परिश्रम करने की जरूरत है. वहीं जल्दी किसी पर भरोसा करना हानि भी पहुंचा सकता है. इस दौरान कोई नया करोबार आरंभ कर सकते हैं. ऑफिस में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वाणी में मधुरता बनाएं रखें.

सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं. इसलिए आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है. सिंह राशि में सूर्य का पंचम भाव में गोचर होने जा रहा है. पंचम भाव का शिक्षा का भाव भी माना गया है. इस गोचर काल में आपको मानसिक तनाव हो सकता है. मनचाहे फल प्राप्त न होने से कुछ निराशा भी हो सकती है. लेकिन धैर्य बनाए रखें. इस दौरान नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करने में सफल रहेंगे. आए के श्रोत बढ़ सकते हैं. क्रोध आदि से बचें.

Lunar Eclipse 2020: 30 नवंबर को लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Meen Rashifal 16 August 2026: 7वें चंद्रमा से मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में रहेगी गर्मजोशी, बिजनेस में पारदर्शिता से मिलेगा लाभ
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Kumbh Rashifal 16 August 2026: 8वें चंद्रमा से कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, अनसुलझे मामलों में आ सकती है अड़चन
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर
Makar Rashifal 16 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वामृत योग से मकर राशि वालों का चमकेगा भाग्य, रुके हुए पेमेंट होंगे क्लियर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget