एक्सप्लोरर

Mercury Transit 2021: बुध का राशि परिवर्तन, मेष से मीन राशि तक को करेगा प्रभावित, जानें संपूर्ण राशिफल

Mercury Transit 2021: 26 अगस्त 2021 को भाद्रपद मास का पहला राशि परिवर्तन कन्या राशि (Virgo Horoscope) में होने जा रहा है. बुध को गोचर, सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. जानते हैं राशिफल.

Mercury Transit, Budh Rashi Parivartan 2021: पंचांग के अनुसार 26 अगस्त 2021, गुरुवार को कन्या राशि में बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह, कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, बुध वर्तमान समय में सिंह राशि में हैं. पंचांग के अनुसार 26 अगस्त, को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, ये भाद्रपद मास का पहला राशि परिवर्तन है, जो मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों को प्रभावित करने जा रहा है, आइए जानते हैं, राशिफल-  

  • मेष राशिफल (Aries Horoscope)- मेष राशि वालों को बुध का यह गोचर कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति देने वाला है. जो लोग तकनीक आदि के क्षेत्र में सक्रिय हैं उन्हें सफलता प्राप्त होगी. धन के व्यय पर ध्यान देना होगा. इसके साथ ही धन की बचत को लेकर भी ठोस कदम उठाने होंगे. धन की बचत के लिए यह समय उत्तम है.
  • वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)- शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह गोचर अच्छा फल लेकर आ सकता है. इसके साथ ही संतान और धन के मामले में भी बुध का राशि परिवर्तन शुभ फल प्रदान कर सकता है. शत्रुओं से सावधान रहें और वाणी दोष से बचें.
  • मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)- मिथुन राशि वालों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. लेकिन सेहत को लेकर सचेत रहना होगा. इस दौरान नए लोगों से संबंध बन सकते है. व्यापार और जॉब में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इस गोचर काल में आप लोगों से अपने कार्य निकालवाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं.
  • कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन आपके साहस में वृद्धि करने जा रहा है. इसके साथ ही संबंधों से लाभ भी प्रदान कराएगा. इसलिए संबंधों के मामले में सजग रहें. इस दौरान विदेश से भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. लेखन और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ है. प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें.
  • सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए धन के मामले में लाभ प्रदान करने वाला होगा. बुध आपकी आय में वृद्धि कर सकते हैं. इसलिए अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें.
  • कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में राजकुमार की उपाधि प्रदान की गई है. बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं. जब स्वामी अपनी राशि में आते हैं तो अच्छे परिणाम जीवन में प्राप्त होते हैं. बुध का राशि परिवर्तन जॉब, व्यापार, शेयर बाजार और वाणिज्य आदि के क्षेत्र में शुभ फल प्रदान करेगा. शुक्र ग्रह भी आपकी राशि में मौजूद है. बुध और शुक्र की युति का लाभ प्राप्त होगा. लेकिन गलत संगत और गलत आदतों का त्याग करें.
  • तुला राशिफल (Libra Horoscope)- बुध का राशि परिवर्तन आपके जीवन के अर्थ को समझाने में मदद करेगा. इस दौरान धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं. साहस में वृद्धि होगी और मित्र और अन्य सहयोगियों का भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. धन के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. धैर्य बनाए रखें.
  • वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)- बुध का गोचर धन के मामले में वृद्धि कराएगा. अचानक लाभ की स्थिति भी बन सकती है. इसके साथ ही कुछ नई चीजों को सिखाने के लिए प्रेरित कर सकता है. इस दौरान किसी नई भाषा को भी सीखने की इच्छा मन में आ सकती है. प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें. वाणी को खराब न करें.
  • धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)- बुध का गोचर आपके लिए जॉब और बिजनेस में अच्छे फल प्रदान कर सकता है. इस दौरान आपको जल्दबाजी की स्थिति से बचना होगा, साथ ही अतिआत्मविश्वास की स्थिति से भी दूर रहना होगा. नहीं तो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है. बुध के इस राशि परिवर्तन से वरिष्ठ पदों पर लोगों से अच्छे संबंध बनाने में आसीन से सफलता मिलेगी. यदि जॉब बदलने का मन में विचार आ रहा है तो इस गोचर काल में प्रयासों में सफलता मिल सकती है. मान सम्मान में वृद्धि होगी और तरक्की की भी स्थिति बनेगी.
  • मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- आपके लिए बुध का राशि परिवर्तन मिलाजुला फल लेकर आ रहा है. इस दौरान धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. इस दौरान बॉस से विवाद की स्थिति न बनाएं. नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. घर में सुखद माहौल बनेगा. शिक्षा के लिए बुध का गोचर लाभ प्रदान करेगा. कोई नया कोर्स आदि कर सकते हैं. जो आगे चलकर आपके करियर में मददगार होगा.
  • कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- सेहत के मामले में सचेत रहना होगा. वाणिज्य से जुड़े विषयों में सफलता मिल सकती है. शोध आदि के कार्यों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. वाणी को दूषित न करें और दूसरों को अधिक सुनने का प्रयास करें.
  • मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- बुध को गोचर आपके दांपत्य जीवन को मधुर बनाने में अहम भूमिका अदा करेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. लोगों का सहयोग भी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी. इस दौरान परिजनों का भी अच्छा सहयोग प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें:

Dhanteras 2021: इस साल कब है धनतेरस? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Diwali 2021: दिवाली का पर्व वर्ष 2021 में कब है? जानें डेट और लक्ष्मी पूजा का टाइम

Chanakya Niti: इन कार्यों को करने से लक्ष्मी जी होती हैं प्रसन्न, नहीं रहती धन की कमी, जानें चाणक्य नीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget