एक्सप्लोरर

तुला राशिफल 6 नवंबर: भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें आज का राशिफल

Tula Rashifal Today In Hindi: तुला राशि वालों को आज यानि 6 नवंबर 2020 को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी. तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: 6 नवंबर 2020 को तुला राशि वाले हर कार्य को धैर्य के साथ करें. आज गलती होने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. कुछ लोग हैं जो आपकी गलतियों को तलाश कर हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें.

पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा. पंचमी पर सिद्ध योग बना हुआ है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं भरा रहेगा. इसलिए आज तनाव से बचें और मन में नकारात्मक विचारों का न आने दें.

आज का स्वभाव: तुला राशि वाले आज गंभीर रहेंगे. आज सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का दवाब बना रहेगा. आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं इसलिए नई जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार रहें. जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. धन के मामले में आज कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है. लेकिन कोई भी कार्य धन के अभाव में प्रभावित नहीं होंगे. आज के दिन उधार लेने से बचें.

सेहत: तुला राशि वाले आज सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें. बेहतर होगा कि आज के दिन अनुशासित दैनिकचर्या को अपनाएं. घुटने में दर्द के कारण कुछ परेशानी हो सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान रखें. स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं है.

करियर: तुला राशि वाले आज ऑफिस के कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे. छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. ये यात्राएं आज लाभ भी दिला सकती है. नए लोगों से मुलाकात का योग बना हुया है. व्यापार में आज के दिन लाभ की स्थिति बनी हुई है.

धन की स्थिति: तुला राशि वाले आज धन को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. धन की कमी के कारण कुछ कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज के दिन धन को लेकर किया गया परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा आने वाले दिनों में इस परिश्रम का अच्छा लाभ मिलेगा. धैर्य बनाएं रखें और उधार लेने से बचें.

आज का उपाय: तुला राशि वाले आज के दिन भगवान शिव की पूजा करें. गाय की सेवा करे और हरा चारा खिलाएं. महिलाओं का सम्मान करें.

Chanakya Niti: धनवान बनना है तो भूलकर भी न करें ये काम, जानिए आज की चाणक्य नीति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget