एक्सप्लोरर

23 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वाले आज के दिन रहें सावधान, फंस सकते हैं कानूनी दांव पेंच में

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष राशि के जातकों मानसिक तनाव जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. वृष राशि वाले आज के दिन आलस को त्याग दें, दोपहर के बाद पूरी ऊर्जा से कार्यों को निपटाएं अच्छे परिणाम मिलेंगे. अन्य राशियों के लिए कैसा है आज का दिन आइए जानते हैं.

23  April 2020 Rashifal: मिथुन राशि वालों को आज संभल कर रहने के लिए कहा रहा है. इस दिन आपकी जरा सी चूक मंहगी पड़ सकती है. इसलिए नियम और कानून का पालन करते हुए काम निपटाएं. कर्क राशि वाले आज के दिन लेनदेन करते समय सावधानी बरतें. घर के अन्य सदस्यों के साथ सौहार्द पूर्ण माहौल बनाए रखें. विवाद की स्थिति से बचें.

मेष- आज के दिन मानसिक तनाव कम होता दिखाई दे रहा है. जिन लोगों से कम्यूनिकेशन गैप है उनको कॉल करें. ऑफिशियल काम में मैनेजमेंट प्रत्यक्ष रूप से दिखने वाला है लेकिन वहीं दूसरी ओर इसे अहंकार में बदलने से रोकना होगा. कहीं ऐसा न हो कठोर वचन सहकर्मियों को नाराज कर जाएं. जो व्यापारी खाद्य-पदार्थ से संबंधित कारोबार करते हैं उनको लाभ होता दिखाई दे रहा है. विद्यार्थियों को ऑनलाइन ग्रुप में पढ़ाई करने से लाभ होगा. आंखों में  जलन व दर्द जैसी समस्या हो सकती है. मित्रों से अपनी दिल की बात साझा करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है.

वृष- आज के दिन मन में उदासी रहेगी वहीं दोपहर तक कार्य को लेकर मन में ऊर्जा रहेगी. कर्मक्षेत्र की बात करें तो जो लोग सेल्स में हैं उनको लाभ मिलने की संभावना है. जो लोग बिज़नेस से जुड़े है उनको अपने कारोबार को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए. यदि पार्टनरसीप में कार्य करते हैं तो आपकी जुगलबन्दी अच्छे परिणाम लेकर आएगी.  महिलाएं  अपने सौंदर्य की ओर भी ध्यान दे सकती है. स्वास्थ्य में खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा. लीवर से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें.  माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

मिथुन- आज के दिन कानूनी दांव पेंच से बच कर रहना होगा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपको सरकार की ओर से दंड प्राप्त हो. साथ ही धार्मिक मानसिकता बनानी होगी. धर्म और कर्म का कांबिनेशन आपको लाभ दिलाने वाला होगा. किसी गरीब को अनाज दान कर सकते है. बॉस की बात को प्राथमिकता देनी चाहिए उनसे आपको लाभ प्राप्त होने की संभावना है. जो लोग मेडिकल से जुड़े है उनके लिए दिन मुनाफे से भरा होगा. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन दुर्घटना के प्रति सचेत रहें. परिवार के साथ इनडोर गेम खेल सकते हैं.

कर्क- आज के दिन कर्ज का लेन देन बहुत ही सोच समझ कर करना होगा. ऑफिशियल काम को लेकर अधिक भार रहने वाला है जिसके लिए आपको तैयार रहना है. आपके द्वारा किया गया कठोर परिश्रम बॉस को प्रसन्न करेगा. जो लोग सोशल वर्क करते हैं उनको अधिक भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको नसों में खिचाव व पीठ के दर्द को लेकर सचेत रहना होगा, अधिक देर तक बैठ कर कार्य करते हैं तो योग या जिम करना न भूले. पिता और बड़े भाई के साथ ताल-मेल बना कर चलें उनका सहयोग मिलेगा.

सिंह- आज के दिन की शुरुआत में हो सकता है काम में आपका मन न लगें लेकिन आपको कार्य को बनाने के लिए लगे रहना होगा. ऑफिशियल कार्यों में प्रैक्टिकल रहते हुए अपने कार्य को पूर्ण करें,  कोई भी लापरवाही नहीं करनी है. जो लोग बैंक सेक्टर में कार्यरत है उनको अपने टारगेट पूरे करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. जो व्यापार कर रहें हैं उनको अपने व्यापार को बढ़ाने की योजनाएं बनानी चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पिता से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा उनकी ज़रूरतों का ध्यान रखें, यदि आपसे कोई बात कहते हैं तो उनकी बातों को अनदेखा  नहीं करना है.

कन्या- आज का दिन परिवार व संतान के ईद-गिर्द ही रहने वाला है उनकी सुख-सुविधाओं के लिए आप प्रयासरत रहेंगें. हृदय में जो भी भार है उसको दर-किनार करते हुए केवल कार्य पर ही फोकस करें. क्रोध को अपने कार्य से अलग रखना चाहिए. ऑफिशियल कार्यों  में टेक्नॉलजी का प्रयोग करने की आदत बनानी होगी क्योंकि कार्य के साथ-साथ खुद को अपडेट करना है. जिन लोगों ने नए व्यापार से संबंधित लोन लेने की लिए एप्लाई कर रखा था, उनको इस ओर अभी इंतजार करना होगा. आज दूसरों की बातें आपको तनाव दें सकती है जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ रहेगा. घर में गार्डनिंग करें.

तुला- आज के दिन आपको दूसरों में कमियों को खोजने के बजाए स्वयं को अपडेट करने में अधिक समय देना चाहिए. ग्रहों कि स्थितियों के अनुसार आपको कठोर मेहनत करनी है. ऑफिशियल कार्यों को करने में ऊर्जा प्राप्त होगी. सहकर्मियों से आज खट्टा-मीठा व्यवहार रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई से मन कुछ भटक सकता है इसलिए अपने पसंद के विषयों पर ध्यान दें. सेहत की बात करें तो पेट संबंधित दिक्कत आपको परेशान  कर सकती है इसलिए अधिक तैलिय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. वहीं गिर कर चोट लगने की आशंका है सचेत रहें. आज फोन को छोड़कर कुछ समय परिवार के साथ बैठे व उनसे बातें करें.

वृश्चिक- आज के दिन वाणी के माध्यम से आप कार्य को बनाने में सफल रहेंगें. आप दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करें, तैश में आकर कोई भी कदम न उठाए अन्याथा लेने के देने पड़ सकते हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए सह-कर्मियों के साथ कंपटीशन अधिक रहेगा. एक ओर कार्य की अधिकता रहेगी तो वहीं कार्य पूर्ण होने पर बॉस से सराहना भी मिलेगी. जो विद्यार्थी सिविल की तैयारी कर रहें हैं उनको अपनी पढ़ाई पर देना चाहिए. स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता व पैक्ड फूड के सेवन से बचे. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बना कर चलें साथ ही उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा.

धनु- आज के दिन खुद पर और नेटवर्क पर ध्यान देना होगा. दिमाग नेटवर्क के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों कि स्थितियां आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट को बढ़ाने वाली है. जो लोग जॉब करते हैं उनको भविष्य में प्रोमोशन मिलने की संभावनाएं दिख रही है. जो लोग पैतृक व्यापार करते है उन्हें बड़े निर्णय सोच-विचार कर ही लेने चाहिए, अन्यथा घाटे का सामना करना पड़ सकता है. सेहत में अगर आप रात्रि का भोजन देर से करते है तो आज से टाईम पर करने का नियम बनाना होगा, भोजन लेट करना आपके पाचनतंत्र को बिगाड़ सकता है. संतान के साथ समय व्यतीत करें.

मकर- आज के दिन मन थोड़ा इमोशनल हो सकता है जिसको देखते हुए आपको महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से बचना चाहिए, साथ ही दिल से ज्यादा दिमाग कि सुननी होगी. ऑफिस का महत्वपूर्ण डाटा बहुत संभाल कर रखें, क्योंकि डाटा लॉस होने की आशंका है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनको बहुत सोच-समझकर प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि आज के दिन के लाभ को स्थाई न मानते हुए उससे भविष्य की कल्पना नहीं करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से खान-पान में मोटे अनाज का सेवन करें. फाईवर के बने खाद्य-पदार्थ आपके सेहत के लिए उत्तम रहेगा. परिवार के सभी सदस्यों के साथ ताल-मेल बना कर चलना होगा.

कुम्भ- आज के दिन आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा, वहीं दूसरी ओर अच्छा धन लाभ भी प्राप्त होगा.मन में भटकाव की स्थिति हो सकती हैं जो कार्य से भ्रमित करेगी. बॉस आपके कार्य को लेकर सुधार की बात कहते हैं तो उसे गंभीरता से लेनी चाहिए. खुदरा व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लग सकते है. यदि मोटापा बढ़ रहा है, तो उसे कम करने की व्यवस्था बनानी होगी अन्यथा भविष्य में परिणाम घातक हो सकते हैं, इसके लिए आपको दिनचर्या में कुछ बदलाव की आवश्यकता है. घर में साफ-सफाई की व्यवस्था बनानी होगी. भाई- बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, उनका मार्गदर्शन भी करना पड़ेगा.

मीन- आज के दिन भविष्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं लेकिन दिन के अंत तक स्थितियों में सुधार आ जाएगा. जिन लोगों का पैसा कहीं फंसा हुआ था वह मिलने कि संभावना है. ऑफिशियल कार्यों से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है. इसलिए इधर-उधर की बातों में समय बर्बाद न करते हुए कार्य पर ध्यान देना होगा. दूध का व्यापार करने वालों को लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों को ओवरकॉन्फिडेंस में नहीं रहना चाहिए. सेहत की बात करें तो कैल्शियम की कमी से पैरों में दर्द हो सकता है. कुल में कहीं से शुभ सूचना प्राप्त होने की संभावनाएं बनी हुई हैं.

Chanakya Niti: लोगों की नजरों में बड़ा बनना चाहते हैं तो इन बातों को कभी न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

kundali Yog: कुंडली में इन ग्रहों से बनता है विदेश यात्रा का योग
kundali Yog: कुंडली में इन ग्रहों से बनता है विदेश यात्रा का योग
Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Surya Grahan 2026: एक दिन पहले जरूर करें ये 5 काम, नहीं पड़ेगा ग्रहण का असर
Kal Ka Rashifal 27 July 2026: सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
कल का राशिफल 27 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शनि देव चलेंगे उल्टी चाल, धनु और कुंभ राशि वालों की खुलेगी लॉटरी!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!
Mangal Gochar 2026: मंगल के गोचर से इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता!

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget