एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: मेष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वाले रखें सेहत का ख्याल, पढ़ें अन्य राशियों का भी हाल, 22 मई का राशिफल

Rashifal Today 22 May 2025: 22 मई का दिन बहुत शुभ है, जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
चंद्रमा 12वें भाव में है, जिससे कानूनी मामलों की ओर आपका ध्यान जा सकता है. कार्यस्थल पर बार-बार की गलतियों के कारण वरिष्ठों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. पार्टनरशिप व्यापार में लेखा-जोखा की गड़बड़ी उजागर हो सकती है, सतर्क रहें. परिवार में कुछ समस्याएं उथल-पुथल ला सकती हैं, और संतान की सेहत भी चिंता का विषय बन सकती है. प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से मनमुटाव की आशंका है. विदेश जाने की योजना बना रहे स्टूडेंट्स को और इंतजार करना पड़ सकता है.
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें, और "हनुमान बाहुक" का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)-
चंद्रमा 11वें भाव में है, जो लाभकारी संकेत देता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी. विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने से श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे. कार्यस्थल पर सीनियर्स और टीम से सहयोग मिलेगा.
उपाय: शुक्रवार को माँ लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं और शंख में जल भरकर अर्पित करें.

मिथुन राशि (Gemini)-
चंद्रमा 10वें भाव में है, जिससे आपको अपने पिता या वरिष्ठों से प्रेरणा मिलेगी. करियर को लेकर नई ऊर्जा के साथ प्रयास करेंगे. नई नौकरी या व्यापार की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है. प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा. परिवार के साथ संवाद करने से मन का बोझ हल्का होगा.
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)-
चंद्रमा 9वें भाव में है, जिससे भाग्य का सहयोग मिलेगा. व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा, खासकर पाचन और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं में. प्रेम जीवन में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें.
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और बच्चों को मीठा केला बाँटें.

सिंह राशि (Leo)-
चंद्रमा 8वें भाव में है, जिससे अचानक विवाद, विशेषकर ननिहाल पक्ष से, हो सकते हैं. कार्यस्थल पर गोपनीय दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखना जरूरी होगा. व्यापार में डिमांड-आधारित माल स्टोर रखें. अस्थमा या सांस संबंधी मरीज सतर्क रहें. प्रतियोगी छात्रों को थोड़ी मानसिक चिंता रह सकती है.
उपाय: रविवार को लाल चंदन का तिलक करें और सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि (Virgo)-
चंद्रमा 7वें भाव में है, जो दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन का संकेत देता है. लेकिन व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. नए आउटलेट खोलने के लिए समय शुभ है. परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे और परिवार में सौहार्द बना रहेगा. कार्यस्थल पर आपका अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट सराहा जाएगा.
उपाय: बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

तुला राशि (Libra)-
चंद्रमा 6वें भाव में है, जिससे पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. व्यापार में प्रोडक्शन या निर्माण क्षेत्र में सुधार आएगा. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. लव लाइफ में सहयोग और रोमांस दोनों रहेंगे. प्रोफेशनल यात्रा की योजना बन सकती है.
उपाय: शुक्रवार को शुद्ध घी का दीपक जलाएं और माँ दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चंद्रमा 5वें भाव में है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में निखार आएगा. व्यापारिक परेशानियों से राहत मिलेगी. सकारात्मक सोच बनाएं रखें, नेगेटिव विचार प्रगति में रुकावट बन सकते हैं. परिवार में घरेलू वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है.
उपाय: मंगलवार को लाल वस्त्र और मसूर दाल का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius)-
चंद्रमा 4वें भाव में है, जिससे माँ की सेहत प्रभावित हो सकती है. ऑफिस में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें. बिना जांच-पड़ताल के व्यापार में निवेश नुकसानदायक हो सकता है. प्रेम संबंधों में छोटी बातें बड़ी बन सकती हैं.
उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई और केले का दान करें और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें.

मकर राशि (Capricorn)-
चंद्रमा 3वें भाव में है, जिससे साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पुरानी परेशानियां दूर होंगी और व्यापार में नया पार्टनर जुड़ सकता है. वजन बढ़ने से समस्या हो सकती है, खानपान नियंत्रित करें. करियर के लिए यात्रा का योग है.
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं और काली उड़द का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चंद्रमा 2वें भाव में है, जिससे परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ होगा. ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. व्यापार में परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और पढ़ाई के साथ आउटडोर एक्टिविटी फायदेमंद रहेंगी.
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें और चुपचाप तिल का दीपक जलाएं.

मीन राशि (Pisces)-
चंद्रमा आपकी राशि में है, जिससे विवेक और उत्साह दोनों में वृद्धि होगी. आप कोई बड़ी खरीददारी कर सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. व्यापार में नई कंपनी से ऑफर मिल सकता है. फैमिली में बड़ों की सेहत में सुधार होगा.
उपाय: गुरुवार को विष्णु मंदिर में झंडा चढ़ाएं और 11 बार "ॐ विष्णवे नमः" का जाप करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 17 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
धनु राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां, रिश्ते को मिल सकती है नई दिशा और मजबूती
क्या वांगचुक का अनशन धीरे-धीरे सरकार के लिए संकट बन रहा है? जानिए जंतर-मंतर के इस धरने का ज्योतिषीय भविष्य
जंतर-मंतर आंदोलन 2026: क्या जुलाई के ग्रहयोग सरकार पर बढ़ाएंगे दबाव?
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, तुरंत आजमा लें ये उपाय
Tarot Rashifal 17 July 2026: टैरो राशिफल, मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ
टैरो राशिफल 17 जुलाई 2026 मकर राशि वालों के हाथ से निकल सकता है बड़ा मौका, सिंह और तुला के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget